गौतमबुद्ध नगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाजवादी पार्टी के एक सांसद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर, सूरजपुर में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
भाजपा नेताओं ने इसे देश के प्रधानमंत्री और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान बताते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की है।
इस अवसर पर भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं और प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में बिसरख मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, मंडल महामंत्री जितेंद्र सेन और आशीष दुबे सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
गौरतलब है कि सपा नेता अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में घमासान मच गया है। सपा सांसद पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा और “देशद्रोही” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इस बयान के सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने सांसद के बयान से दूरी बनाते हुए कहा कि पार्टी किसी भी व्यक्तिगत टिप्पणी का समर्थन नहीं करती। हालांकि भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव के इस बयान को ‘राजनीतिक बचाव’ करार देते हुए सपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में और गर्माहट ला सकता है, क्योंकि दोनों प्रमुख दल इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने आ गए हैं।
About the Author

- मानसी भटनागर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत सिद्धांतों को गहराई से समझा और उन्हें व्यवहार में उतारा। इसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए समाचार जगत के विविध पहलुओं में व्यापक अनुभव अर्जित किया। लगभग दो दशकों के अपने समृद्ध अनुभव के दौरान मानसी भटनागर ने राजनीति, समाज और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी और गहन रिपोर्टिंग की है। खासतौर पर राजनीतिक परिदृश्य और नीतिगत मुद्दों की समझ और विश्लेषण में उनकी विशेष दक्षता रही है। वर्तमान में मानसी भटनागर My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे प्रमुख राजनीतिक खबरों, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक लेखों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उनकी सूझबूझ और अनुभव संपादकीय टीम को एक मजबूत दिशा प्रदान करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में लंबे समय तक सक्रिय रहते हुए मानसी भटनागर ने निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और निर्भीकता को अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाया है, जिसके कारण उन्होंने एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARJuly 10, 2026पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा; मुनेश कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
HighlightJuly 3, 2026वेनेजुएला में भूकंप के 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स, अब तक 2,295 लोगों की मौत
BREAKING NEWSJuly 3, 2026तमिलनाडु में सियासी घमासान, TVK का दावा- 15 विधायकों को खरीदकर विजय सरकार गिराने की कोशिश
BREAKING NEWSJuly 2, 2026मोदी-ताकाइची शिखर वार्ता: इंडो-पैसिफिक में भारत-जापान साझेदारी को मिली नई मजबूती






