मुंबईः महाराष्ट्र के वर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर में सो रही एक बच्ची के गले में सांप लिपट गया. जैसे ही लोगों ने बच्ची के गले में सांप को देखा तो उसे हटाने की कोशिश शुरू हुई. सांप तो गले से निकल गया लेकिन निकलते निकलते बच्ची को डंस लिया. बच्ची की उम्र करीब सात साल बताई जा रही है. सांप के काटने के बाद इलाज के लिए बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

बच्ची का इलाज सेवाग्राम हॉस्प‍िटल में करवाया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि बच्ची के गले में करीब डेढ़ घंटे तक सांप लिपटा रहा. बाद में बच्ची के गले से सांप निकालने के लिए सांप पकड़ने वाले की मदद ली गई.

बता दें कि पूर्वा पद्माकर गडकरी अपनी मां के साथ जमीन पर ही सो रही थी. उसी वक्त रात में एक सांप कमरे में घुंस गया और सोती हुई बच्ची के गले से लिपट गया. बच्ची की जब आंख खुली तो अपने गले में सांप देखकर उसकी चीख निकल गई.

बच्ची के चीखने-चिल्लाने के कारण पास में सो रहे उसके माता-पिता की नींद खुल गई. दोनों तब हक्के-बक्के रह गए जब अपनी बेटी के गले में सांप लटका देखा. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी घर पहुंच गए.

धीरे-धीरे बच्ची के गले में लिपटा सांप निकलने लगा. इसी दौरान बच्ची के पीठ से सांप का कुछ हिस्सा दब गया जिसके बाद सांप ने बच्ची को डंस लिया. इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक बच्ची फिलहाल खतरे से बाहर है.

Mumbai ATS News: मुंबई एटीएस में 100 से ज्यादा पद खाली, अभी एक भी एसीपी नहीं है एटीएस के पास

Gujarat Cabinet News: भूपेंद्र पटेल कैबिनेट का शपथग्रहण आज, 26 से 27 मंत्री ले सकते हैं शपथ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया