गुजरात: भूपेंद्र कैबिनेट का शपथग्रहण जारी, नए मंत्रिमंडल में कोई पुराना मंत्री नहीं

गांधीनगर: गुजरात में आज भूपेंद्र पटेल सरकार की कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया है. गांधीनगर में स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल को शपथ ग्रहण कराई है. बड़ी बात यह है कि नए मंत्रिमंडल में कोई पुराना मंत्री नहीं है.

कैबिनेट में कौन-कौन शामिल?

भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में कनुभाई देसाई और नरेश पटेल शामिल हैं. इनके अलावा किरीट सिंह राणा और ब्रजेश मेरजा का भी मंत्री बनना तय है. ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल और अरविंद रैयाणी भी मंत्री बनेंगे. महिलाओं में मनीषा वकील और निमिषा सुतार का भी मंत्री बनना तय है.

[tw]https://twitter.com/ABPNews/status/1438416329304776704[/tw]

गुजरात में 15 महीने बाद विधानसभा के चुनाव

करीब 15 महीने बाद बीजेपी के सिर के ताज गुजरात में चुनाव हैं. ऐसे में बीजेपी आलाकमान किसी भी हाल में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता और पुराने मंत्रियों को हटाकर सरकार की नई छवि पेश करना रणनीति का हिस्सा है. हाईकमान को उम्मीद है कि देर-सवेर पुराने मंत्रियों को हटाकर नए मंत्रियों को शामिल करने को लेकर जारी विरोध भी थम जाएगा और सब मिलकर भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में जोर-शोर से काम शुरू कर देंगे.

यह भी पढ़ें-

NCRB Report: साल 2020 में 28 फीसदी बढ़ा अपराध, हत्या-रेप और अपहरण का पूरा हिसाब किताब जानिए

India Corona Death Toll: भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 से 11 गुना ज्यादा होना संभव- स्टडी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News