राजधानी लखनऊ के आउटर रिंग रोड के एक भाग किसान पथ पर शनिवार देर शाम इंदिरा कैनाल के पास बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज की लोड टेस्ट के दौरान बीम दरक गई
संवाददाता: शिवा ठाकुर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आउटर रिंग रोड के एक भाग किसान पथ पर शनिवार देर शाम इंदिरा कैनाल के पास बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज की लोड टेस्ट के दौरान बीम दरक गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सेतु निगम ने इस मामले में करीब साढ़े 4 लाख रुपये की रिकवरी ठेकेदार पर लगा दी है और बीम बदलने का काम भी शुरू हो गया है।
टला बड़ा हादसा:
आउटर रिंग रोड के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बचा है। दरअसल जब इंदिरा कैनाल के पास बनाय जा रहे रेल्वे ओवर ब्रिज का लोड टेस्ट किया जा रहा था तो इस पर अतिरिक्त लोड रख दिया गया जिस कारण पुल की एक बीम दरक गई। सूचना पर सेतु निगम के अधिकारी मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने सूचना महाप्रबंधक सेतु निगम को दी।
ठेकेदार से होगी नुकसान की भरपाई:
सेतु निगम के कार्यवाहक एमडी ने बताया है कि अधिक लोड टेस्ट करने की वज़ह से ही बीम में दरार आ गयी थी। उन्होंने बताया कि टेस्ट जरूरत से ज्यादा लोड देकर किया गया और इसमे ठेकेदार की गलती है। ठेकेदार से साढ़े चार लाख रुपये रिकवरी के लिए लिए जा रहे हैं।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





