बॉलीवुड के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। कोरोनावायरस के संकट के दौर में मुंबई में फंसे यूपी के 720 श्रमिकों को 4 उड़ानों से बुधवार को यूपी भेज दिया।
संवाददाता: सतीश यादव
वाराणसी। बॉलीवुड के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। कोरोनावायरस के संकट के दौर में मुंबई में फंसे यूपी के 720 श्रमिकों को 4 उड़ानों से बुधवार को यूपी भेज दिया। वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर में 4 उड़ानों से प्रत्येक में 180-180 श्रमिक आए। वाराणसी में सबसे ज्यादा 2 उड़ानों से 354 प्रवासियों को महाराष्ट्र से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर छोड़ा गया। अमिताभ ने कुछ संगठनों की मदद से प्रवासी श्रमिकों के किराए का पूरा पैसा खुद दिया।
यह भी पढ़ें: लोड टेस्टिंग में ही दरकी किसान पथ पर बन रहे पुल की बीम, टला बड़ा हादसा
सभी के चेहरे पर अपने शहर पहुंचने का सुकून साफ झलक रहा था। भदोही के रहने वाले इलेक्ट्रिशियन कमलेश वर्मा पत्नी, 4 बच्चे और अपनी बुजुर्ग मां के साथ महाराष्ट्र में फंसे थे। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में उन्हें बिचौलिए को 9 हजार देने पड़े।
देश और दुनिया से जुड़ी हमारी सभी ख़बरों को अंगरेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें: My Nation News
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





