यूपी के जौनपुर जिले में दलित समुदाय के घर फूंके जाने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सख्त रूख अपनाते हुए घटना के मुख्य आरोपी नूर आलम और जावेद सिद्दीकी सहित सभी आरोपियों पर तत्काल प्रभाव से रासुका लगाने का आदेश दिया है
संवाददाता: राहुल सिंह राणा
वाराणसी। यूपी के जौनपुर जिले में दलित समुदाय के घर फूंके जाने के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath ने सख्त रूख अपनाएँ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath ने घटना के मुख्य आरोपी नूर आलम और जावेद सिद्दीकी सहित सभी आरोपियों पर तत्काल प्रभाव से रासुका लगाने का आदेश दिया है। वही दूसरी तरफ संम्बंधित थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित दलितों को तत्काल आवास मुहैया कराने का निर्देश जारी किया गया है।
बताते चले कि पूर्वांचल के जौनपुर जिले में मंगलवार की शाम बकरी और भैंस चराने को लेकर बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट और हिंसक घटनाएं हुई। इस दौरान आरोपियों ने दलित समुदाय की आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियों में आग के हवाले कर दिया था। मामले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए।
जिले के सराय ख्वाजा थानाक्षेत्र के भदेठी गांव में मंगलवार की शाम भैंस चरा रहे और बकरी चरा रहे दो समुदाय के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों का विवाद बड़ों तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे से लैस होकर सड़क पर आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस घटना में लगभग 10 लोगों को चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पूरे अमले के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से बात की। इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
देश और दुनिया से जुड़ी हमारी सभी ख़बरों को अंगरेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें: My Nation News
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





