संवाददाता: क्षमा सिंह
लखनऊ। यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त निकल आया है। आने वाली 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन की तिथि नियति किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होगें। पीएम मोदी खुद अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में भूमि पूजन करेंगे। शनिवार को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अयोध्या में शनिवार को हुई पहली बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास की दो तारीख तय की गई थी। 3 और 5 अगस्त को शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण भी भेजा गया था। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को मंदिर के भूमि पूजन में शिरकत करेंगे।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रस्टी नृत्यगोपाल दास ने पीएम मोदी से भूमि पूजन में शामिल होने का निवेदन किया था। रामलला मंदिर के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास मांग करते रहे थे कि ट्रस्ट की बैठक में पीएम का कार्यक्रम तय किया जाए, जिससे मंदिर का निर्माण जल्द शुरू हो सके। वहीं जगद्गुरू राम दिनेशाचार्य ने कहा कि संत चाहते हैं कि पीएम मंदिर निर्माण जल्द शुरू करवाएं। दूसरी ओर, बाबरी मंस्जिद के पक्षकार रहे इक़बाल अंसारी ने भी कहा कि वे पीएम मोदी का अयोध्या में स्वागत करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: परिश्रम पर है अपना अधिकार परिस्थितियां कैसी भी हों – शिवांगी मिश्रा
संतों की ओर से हो रही मंदिर के विस्तार की मांग को भी ट्रस्ट ने गंभीरता से लिया। बैठक में तय किया गया कि मंदिर का मॉडल तो विहिप का ही रहेगा, लेकिन उसे और भव्यता देने के लिए डिजाइन का विस्तार किया जाएगा। अब मंदिर में तीन की जगह पांच गुंबद होंगे। इससे उसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ जाएगी प्रधानमंत्री को भूमि पूजन के लिए तीन और पांच अगस्त की तारीख भेजी गई है। इन दोनों में से जिस पर भी तारीख पर वो सहमति जताएंगे उस दिन राम मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा. इसमें तीन की बजाय पांच गुंबद अब बनाए जाएंगे।
नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) को विश्व धरोहर के साथ एक पर्यटन नगरी के रूप मे विकसित करना है, ऐसे में मंदिर निर्माण में कला और संस्कृति का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। मिश्र ने यह भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या (Ayodhya) आते हैं तो वह मंदिर के साथ 70 एकड़ के परिसर में होने वाले विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे।
About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें





