My Nation News Special: परिश्रम पर है अपना अधिकार परिस्थितियां कैसी भी हों: शिवांगी मिश्रा
अभिषेक सिंह
My Nation News Special: परिस्थितियां अनुकूल न हो तो भी परिश्रम पर अपना अधिकार होता है। मैंने जिंदगी में यही बात सीखी है। इन्ही बातों के सहारे माता – पिता एवम परिजनों के आशीर्वाद और प्रशंसको की शुभकामनाओं की बदौलत आगे बढ़ रही हूं। सपनें बड़े हैं, मंजिल दूर है फिर भी आत्मबल से परिपूर्ण हूँ। यह बातें उभरती हुई गायिका शिवांगी मिश्रा ने My Nation News के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहीं। वो आने वाले अल्बम को लेकर बहुत उत्साहित हैं परंतु उनका कहना है कि अभी उस अल्बम के बारे में कुछ बताने के लिए मुझे मना किया गया है।

लॉकडाउन एंथम के माध्यम से की जागरूकता
कोरोना वायरस के चलते मार्च महीने से जब पूरे देश मे लॉकडाउन जारी हुआ ऐसे समय मे लोगों के मनोरंजन और लॉकडाउन में किस तरह से समय व्यतीत किया जाए इस सम्बंध में एक अल्बम रिलीज हुआ था। जिसमें शिवांगी मिश्रा ने गीत के साथ साथ एक्टिंग भी की थी लेकिन कोई पारिश्रमिक नही लिया था। साथ ही संसाधनों की कमी के कारण आलमारी में बैठकर गीत रिकार्ड किया था। जैसे तैसे वीडियो बनाकर अपने सहयोगियों को भेजा था। लोगों ने उन्हें सोशलमीडिया पर कोरोना वारियर्स का भी खिताब दिया था।
अर्थ का कवर बनाना गौरवशाली क्षण था
शिवांगी मिश्रा हिंदी तथा इंग्लिश दोनों भाषा मे गीत गाती हैं। उनका मानना है कि माइकल जैक्सन के अर्थ सांग का कवर सांग बनाना उनके लिए बहुत गौरवशाली क्षण था। उन्होंने अर्थ का कवर बनाने के लिए बहुत मेहनत और प्लानिंग की थी। इस कवर सांग की डाइरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और एक्टर की भूमिका में वो स्वयं थीं। इसके अलावा टाइटेनिक का कवर सांग, रिमझिम घिरे सावन, दर्दे दिल, जीने लगे, वी डोंट टाक एनिमोर आदि इनके यादगार अल्बम हैं।

होती है बहुत कठिनाई
मध्यमवर्गीय परिवार में सिंगिंग प्रोफेशन चुनना बहुत कठिनाई का कार्य है क्योंकि मध्यमवर्गीय परिवार में एकेडमिक महत्व ज्यादा रहता है। मुझे भी शुरुआत मर समस्या हुई लेकिन फिर ठीक हो गया। मेरी माँ ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। मेरे पापा विरोध नही करते थे लेकिन उन्हें पसन्द नही था । भाई ने भी सपोर्ट किया है। मेरा पहला अल्बम टाइटेनिक था। उसके बाद एक के बाद एक अल्बम आये। लोग पसन्द करने लगे। मुझे प्रोत्साहन मिलने लगा। और अब धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं।

बहुत बड़ा प्लेटफार्म है सोशल मीडिया
आजकल सोशल मीडिया बहुत बड़ा प्लेटफार्म बनकर उभर रहा है। खासकर उभरते हुए लोगों के लिए। हम जैसे कलाकारों के लिए सोशल मीडिया का सही प्रयोग करना बहुत कारगर सिद्ध होता है। मुझे सोशल मीडिया पर बहुत लाभ मिला है। मेरी अपील है कि युवा वर्ग यदि सोशल मीडिया का सही प्रयोग करे तो बहुत कुछ आसान हो सकता है। अपना टैलेंट दिखाने और अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का यह बहुत सशक्त माध्यम है।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की फिल्म ‘रात अकेली है’ का ट्रेलर रिलीज
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





