BJP

अल्पसंख्यकों के लिए नयी चुनौती बनेगा ‘बीजेपी का अगला एजेंडा’….?

  • बीजेपी (BJP) ने अपनी बुनियाद पड़ने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे को अपना लिया था
  • जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370, अयोध्या का राम मंदिर, तीन-तलाक, नागरिकता बिल – इन सभी फैसलों से देश के अल्पसंख्यक समुदाय में अपनी असुरक्षा व अधिकार छिनने के डर से खासी नाराज़गी दिखाई दी
  • यूनिफॉर्म सिविल कोड, जनसंख्या नियंत्रण कानून और एनआरसी सहित तमाम मुद्दे बीजेपी के एजेंडे में हैं
  • सीएए को लेकर देश भर में काफी विरोध प्रदर्शन हुए

मयंक शुक्ला / आनंद माधव तिवारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बीते 5 अगस्त को रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण की आधारशिला रखकर लोगों के सैकड़ों साल पुराने सपने को साकार करने के साथ-साथ बीजेपी (BJP) के एजेंडों को अमलीजामा पहना दिया है। ऐसे में अब एक बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि बीजेपी (BJP) अगला एजेंडा क्या होगा।

जनसंघ के जमाने से ही जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाना बड़ा एजेंडा था, जिसे बीजेपी (BJP) ने अपनी बुनियाद पड़ने के साथ ही अपना लिया था। हालांकि, भाजपा नेताओं को इस बात की भी बखूबी समझ थी कि महज 370 के सहारे सत्ता पर काबिज नहीं हुआ जा सकता है। ऐसे में भाजपा (BJP) ने देश की जनभावनाओं से जुड़े हुए राम मंदिर मुद्दे को सिर्फ अपने एजेंडे में शामिल ही नहीं किया बल्कि आंदोलन के रूप में चलाया, जिसका जबरदस्त राजनीतिक फायदा भी मिला। भाजपा पिछले बहुत सालों से इन्हे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही थी।

हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके साथ ही मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में मुस्लिम समुदाय से जुड़े हुए तीन तलाक पर कानून बनाकर अपराध घोषित कर दिया। ऐसे ही नागरिकता कानून के जरिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने के लिए कानून बनाने का काम किया। सीएए को लेकर देश भर में काफी विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन मोदी सरकार अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370, अयोध्या का राम मंदिर, तीन-तलाक, नागरिकता बिल – इन सभी फैसलों से देश के अल्पसंख्यक समुदाय में अपनी असुरक्षा व अधिकार छिनने के डर से खासी नाराज़गी दिखाई दी।

यह भी पढ़ें: दीपावली से पहले ही देश भर में मनाई गयी दीपावली, अयोध्या राममंदिर भूमिपूजन संपन्न

अभी भी बीजेपी (BJP) के पास बहुत सारे एजेंडे बचे हुए हैं, जिन्हें कानूनी अमलीजामा पहनाने का काम बाकी है। यूनिफॉर्म सिविल कोड, जनसंख्या नियंत्रण कानून और एनआरसी सहित तमाम मुद्दे बीजेपी के एजेंडे में हैं। हालांकि जानकार मानते हैं कि बीजेपी का अगला सबसे अहम् मुद्दा यूनिफॉर्म सिविल कोड ही होगा। काफी समय से भाजपा के तमाम बड़े नेता और प्रवक्ता ‘एक देश एक कानून’ की वकालत करते आये हैं। तो वहीं देश का मुस्लिम पक्ष इस बात पर हमेशा असहमत ही दिखाई देता है। उनका मानना है कि मुस्लमान हमेशा से शरीयत को ही मानता आया है और सरकार मुस्लिम संस्कृति को ध्वस्त करने का काम कर रही है।

फिलहाल तो भाजपा के पास अभी भी बहुत सारे मुद्दे बचे हुए हैं और ऐसे में किस मुद्दे की पहल की जाती है, ये आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News