राजीव तिवारी / दुर्गेश सिंह “ध्रुव”
धनवाद। एक तरफ जहाँ संम्पूर्ण विश्व में कोविड 19 ने भयानक त्राहिमाम मचा रखा है तो वही देश भर की प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनें (Train) 30 सितंबर तक नहीं चलेंगी की इस खबर को रेलवे ने महज अफवाह करार दिया है। ट्रेनें रद्द करने संबंधी रेल मंत्रालय का फर्जी आदेश सोमवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हुआ। यह फर्जी आदेश पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल प्रबंधन के पास भी पहुंच चुका है, जिसके चलते आनन फानन में रेल मंत्रालय ने अपने ट्वीटर हैडल पर ट्वीट कर आदेश को फर्जी बताया है।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रेलवे ने 12 अगस्त के बाद 90 और स्पेशल ट्रेनों (Train) को चलाने की तैयारी कर रखी थी। जिसमें सियालदह-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस, हावड़ा-इंदौर एक्स्प्रेस सहित देशभर में कई रूटों की ट्रेन (Train) शामिल थी। लेकिन रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को चलाने की इजाजत नहीं दी।
ट्रेनें कम होने के चलते कंफर्म सीट मिलने में हो रही समस्या
वहीं दूसरी तरफ रेलवे ने माना है कि मुसाफ़िरों की संख्या कम होने के कारण से मौजूदा ट्रेनें ही पर्याप्त हैं। लेकिन ट्रेनों की संख्या पहले की अपेक्षा ज्यादा कम होने की वजह से स्पेशल ट्रेनों में अब कन्फर्म सीट मिलना दुश्वार हो गया है। धनबाद जंक्शन से जाने वाली हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस में इस अगस्त महीने तक सीट खाली नहीं है।
मुंबई व गुजरात की ट्रेन नहीं, काउंटर से वापस बैरंग लौटा कैंसर का मरीज
मुंबई और गुजरात के लिए धनबाद जंक्शन होकर एक भी ट्रेन (Train) नहीं है। इस वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। दुख की बात है कि मुंबई में कैंसर का इलाज कराने जाने वाले यात्री रोजाना काउंटर से मायूस होकर लौट रहे हैं। रेलवे के बुकिंग काउंटर कर्मचारियों की मानें तो रोजाना तकरीबन 25 से 30 की संख्या में कैंसर मरीज और उनके परिजन मुंबई मेल में टिकट कंन्फर्म कराते थे। मार्च के अंतिम सप्ताह से रेलवे ने ट्रेन बंद की है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें: देवेंद्र यादव बने समाजवादी ‘युवजन सभा’ सुलतानपुर के जिला अध्यक्ष
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






