- मुस्लिम युवती ने प्लाज्मा हिन्दू व्यक्ति को प्लाज़्मा डोनेट (Plasma Donate) करने के लिए तोड़ा रोजा
- प्लाज़्मा डोनेट (Plasma Donate) करने क लिए असम से इंदौर आयी थी नूरी खान
- बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर नेताओं तक सभी नूरी खान की तारीफ कर रहे हैं
[avatar user=”Anand Madhav” size=”thumbnail” align=”left”]By Anand Madhav[/avatar]
इंदौर। (Plasma Donate) पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में आये दिन इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कालाबाजारी, जमाखोरी जैसी घटनाएं तो आम बन चुकी हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी समाज में हैं जो दिखाते हैं कि आज भी इंसानियत जिंदा है। कोरोना से रिकवर हुए मरीजों के प्लाज्मा की बहुत ज्यादा डिमांड है, लेकिन ज्यादातर लोग प्लाज्मा डोनेट नहीं कर रहे हैं।
ये नूरी हैं। इनके पास कॉल आयी कि मेरे पिता को प्लाज़्मा की ज़रूरत है। नूरी असम से इंदौर पहुंची तो डॉक्टर्स ने कहा कि आप रोज़े में हैं, प्लाज़्मा डोनेट नहीं कर सकतीं। नूरी ने अपना रोज़ा तोड़ दिया और इंदौर दूरदर्शन में कार्यरत मनोहर लाल राठौड़ के लिए प्लाज़्मा डोनेट किया।
सलाम! pic.twitter.com/f1Fi43dq7b
— Avinash Das (@avinashonly) May 8, 2021
ऐसे में एक मुस्लिम महिला ने इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए कोरोना एक हिन्दू व्यक्ति को अपना प्लाज्मा डोनेट (Plasma Donate) करने के लिए रोजा तोड़ दिया। जिससे कि कोरोना संक्रमित एक मरीज की जान बच सके। ये महिला कोई औऱ नहीं बल्कि मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता नूरी खान हैं।

दरअसल, नूरी असम में थीं जब उनके पास एक फोन आया था कि इंदौर दूरदर्शन में काम करने वाले एक शख्स को प्लाज्मा की बेहद सख्त जरूरत है। इसके बाद वो इंदौर अस्पताल पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ये कहते हुए प्लाज़्मा डोनेट करने से मना कर दिया क्योंकि उन्होंने रोजा रखा हुआ था और कुछ भी खाया पिया नहीं था। इसके बाद नूरी खानने प्लाज्मा डोनेट करने के लिए अपना रोजा तोड़ने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: ऑक्सीमीटर खरीदना चाहते हैं तो यहां मिलेगा मार्केट रेट से भी सस्ता
नूरी खान के इस नेक काम की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। बॉलीवुड सेलेब्रेटीज से लेकर नेताओं और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तारीफ करते हुए नही तक रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्या करें…
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 8, 2026गौतमबुद्ध नगर में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम; 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द होने का खतरा
BREAKING NEWSApril 3, 2026Uttar Pradesh: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति की CM योगी ने की समीक्षा
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार






