उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath रविवार शाम दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे जहां उन्होंने सोमवार सुबह गुरु गोरखनाथ बाबा की पहले पूजा-अर्चना की जिसके बाद गुरु गोरखनाथ बाबा का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath रविवार शाम दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे और सबसे पहले जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होने कोविड 19 से बचाव को लेकर अपनाये जा रहे उपायों के बारे में आला-अधिकारियों से जानकारी हासिल की और कुछ कमियां पाये जाने पर उन्हें सुधारने के आवश्यक निर्देश भी दिये।
श्री योगी (CM Yogi Adityanath) जिला अस्पताल से एनेक्सी भवन गये और आज धार्मिक स्थलों को खोले जाने को लेकर मंडल के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। लाकडाउन के करीब ढाई महीने बाद आज से धार्मिक स्थलाें को खोला जायेगा।
गोरक्ष पीठाधीश्वर श्री योगी बाद में गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचें जहां पर रात्रि विश्राम करने के बाद, उन्होंने सोमवार सुबह गुरु गोरखनाथ बाबा की पहले पूजा-अर्चना की जिसके बाद गुरु गोरखनाथ बाबा का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। इस दौरान लॉक डाउन के नियम लागू रहेंगे।
सोशल डिस्टेंस को बनाये रखने और भीड़-भाड़ न हो इसके लिए तमाम तरह इंतेजाम किये गए हैं।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 3, 2026Uttar Pradesh: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति की CM योगी ने की समीक्षा
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास





