corona-update-views-of-delhi-ncr-residents

Corona Update: दिल्ली एनसीआर में जिम्मेदारी के साथ नागरिक खुद बरत रहे सावधानी, देशवासियों को दिए महत्वपूर्ण सन्देश

दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या अब 60 हजार के नजदीक पहुंच चुकी है और मौतों का आंकड़ा भी 2 हजार के नजदीक पहुंच चुका है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि 18 हजार के लगभग मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। सरकार ने पहले ही देशव्यापी लॉकडाउन का 17 मई तक विस्तार करते हुए अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सावधानीपूर्वक धीरे-धीरे व कम स्टाफ के साथ कुछ उद्योगों को खोलने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं।

राजधानी दिल्ली व एनसीआर में भी कोरोना संक्रमण के बहुत सारे मामले सामने आये हैं। अब तक कोरोना संक्रमण के दिल्ली में कुल 6,318 मामले सामने आ चुके हैं जिनमे 68 मरीजों की मौत हो चुकी है तो वहीं गौतमबुद्धनगर में 211, ग़ाज़ियाबाद में 126, गुरुग्राम में 126 व फरीदाबाद में 88 कोरोना संक्रमण केस हैं। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण के मद्देनजर माईनेशन न्यूज़ की newsdelhincr.com टीम ने अपने संवाददाता मयंक शुक्ला के साथ दिल्ली एनसीआर में रहने वाले बहुत से लोगों से फोन के माध्यम से बातचीत कर जानने की कोशिश की कि ऐसे हालात में लोग किस तरह से अपने व अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरत रहे हैं।

Harshit Sahu
Harshit Sahu

एक आईटी कंपनी में कार्यरत गाजियाबाद के प्रतापविहार निवासी हर्षित साहू का कहना है कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते उन्हें अपने घर लखनऊ वापस जाने का मौका नहीं मिल पाया इसलिए वो यहां पर करीब पिछले डेढ़ महीनों से अकेले ही रह रहे हैं। हर्षित ने बताया कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए वो हर एक प्रयास करते हैं जो सरकार ने बताएं हैं और पिछले डेढ़ महीनों से सिर्फ और सिर्फ बहुत जरूरी होने पर ही हर्षित अपने घर से बाहर निकलते हैं और जब भी निकलना पड़ता है तो पूरी एहतियात बरतते है जैसे कि मुंह व नाक को पूरी तरह से मास्क से ढंकते हैं, हाथों में ग्लब्स पहनने के साथ-साथ पॉकेट सैनिटाइजर भी रखते हैं व लगातार हाथ धोते रहते हैं। इन सबमे सबसे महत्वपूर्ण  सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन करते हैं। घर वापस आते ही पहले अपने फुटवियर को अलग रखकर अच्छे से हाथ धोने के बाद स्नान करते हैं और फिर घर के किसी और सामान को हाथ लगाते हैं व बाकी का काम करते हैं। माईनेशन न्यूज़ व newsdelhincr.com की टीम के माध्यम से हर्षित साहू ने देशवासियों को सन्देश देते हुए कहा “हमारी सुरक्षा पूरी तरह से हमारे हाथ में ही है और कोई दूसरा हमें बचाने नहीं आएगा इसलिए जागरूक रहिए स्वस्थ रहिए और हम इस महामारी से जल्द से जल्द छुटकारा पा जायेंगे और ईश्वर से यही कामना करते हैं। 

Mohini Singh
Mohini Singh

गुरुग्राम के सेक्टर 48 निवासी मोहिनी सिंह ने बताया कि वो लॉकडाउन के नियमों व सरकार द्वारा सुरक्षा सम्बन्धी निर्देशों का पूरा पालन कर रही हैं। बहुत आवश्यक होने पर ही घर के बाहर निकलती हैं व बाहर निकलने पर सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखती हैं। रोजाना खाना बनाने के लिए सब्जी को अच्छी तरह से पकाती हैं जिससे किसी भी प्रकार के कीटाणु नष्ट हो जाएं और इसके अलावा पूरा परिवार गरम पानी पीता है व इम्मयूनिटी सिस्टम को सही रखने के लिए घर में ही योग करते हैं। मोहिनी ने बताया कि वो दिन में दो से तीन बार घर के मुख्य दरवाजे की कुण्डी व घंटी को भी सैनिटाइज़ करती हैं। माईनेशन न्यूज़ व newsdelhincr.com की टीम के माध्यम से मोहिनी सिंह ने देशवासियों को सन्देश देते हुए कहा कि जितना कम हो सके उतना ही घर के बाहर जाएं और सरकार द्वारा बनाये गए सभी नियमों का पालन करें। देश जल्द ही इस बीमारी से छुटकारा पा जायेगा।

Vaibhav Saxena
Vaibhav Saxena

गाज़ियाबाद के वैशाली निवासी व एमएनसी में कार्यरत वैभव सक्सेना ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से सारी दुनिया ही परेशान है और ऐसे में सबसे जरूरी है कि हम सभी खुद अपनी व अपने परिवार की जिम्मेदारी लेते हुए सारी सावधानियां बरतनी पड़ेंगी और कोरोना को हारने के लिए महामारी से खुद को और अपने परिवार वालों का न सिर्फ ख्याल रखना पड़ेगा बल्कि पूरी सावधानी भी बरतनी पड़ेगी। वैभव ने बताया कि वो इस बीमारी से बचने के लिए घरेलु तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं जैसे कि दिन भर गर्म पानी से कम से कम चार बार गरारे करते हैं व गरम चाय व काढ़ा भी पीते हैं। इसके अलावा दिन में एक से दो बार गरम पानी की भाप भी लेते हैं। माईनेशन न्यूज़ व newsdelhincr.com की टीम के माध्यम से वैभव सक्सेना ने देशवासियों को सन्देश देते हुए कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टैन्सिंग का कठोरता से पालन करें व बिना मास्क के घर के बाहर कदम बिलकुल भी न रखें। यदि बाहर से घर के अंदर आते हैं तो अपने हाथ अच्छे से साबुन या सैनिटाइज़र से साफ करें। इसके अलावा घरेलू उपायों का प्रयोग करते हुए तुलसी, काली मिर्च, सोंठ व दालचीनी से बने हुए गरम काढ़े का इस्तेमाल करें व चीनी के बजाये गुड़ का प्रयोग करें।

Vishwajeet Dwivedi
Vishwajeet Dwivedi

नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाले व एमएनसी में कार्यरत विश्वजीत द्विवेदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अपने घरों के अंदर रहना, जितना कम हो सके उतना ही बाहर निकलना, मास्क पहनना व जितनी बार हो सके साबुन से अच्छे से हाथ धोते रहना ही कोरोना वायरस से बचने का सबसे बेहतर तरीका है। माईनेशन न्यूज़ व newsdelhincr.com की टीम के माध्यम से विश्वजीत द्विवेदी ने देशवासियों को सन्देश देते हुए कहा कि हम सभी को अपने परिवार में बच्चों व बुज़ुर्गों का सबसे ज़्यादा ध्यान रखना है और परिवार के बच्चे व बुज़ुर्ग तभी स्वस्थ व सुरक्षित रहेंगे जब परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहेंगे इसलिए सभी लोग घरों में ही रहें और सुरक्षित रहें।

 

Afsheen
Afsheen

नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने वाली मुज़फ्फरनगर की आफ़शीन बेबी ने माईनेशन न्यूज़ के माध्यम से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से घर पहुंचाए जाने के लिए मदद मांगी है। दरअसल लॉकडाउन के चलते आफ़शीन अपने भाई रविश अहमद और बहन बुशरा के साथ दिल्ली के ओखला विहार में फंसी हुई हैं और घर न जा पाने के कारण बहुत सी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

 

 

Danish Kaleem
Danish Kaleem

नोएडा की ही एक निजी कंपनी में काम करने दिल्ली के पहाड़गंज निवासी दानिश कलीम ने बताया कि रमजान के महीने में रोज़ा रखने से इम्युनिटी सिस्टम पर भी असर पड़ता है इसलिए उनके परिवार का कोई भी सदस्य घर के बाहर नहीं निकलता है हालांकि दानिश को इस बात का दुःख भी है कि इस बार कोरोना वायरस का असर ईद की रौनक को भी फीका कर सकता है। माईनेशन न्यूज़ व newsdelhincr.com की टीम के माध्यम से दानिश कलीम ने देशवासियों को सन्देश देते हुए कहा कि शरीर में विटामिन और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा बनाये रखने के लिए फलों का सेवन करें, घरों में ही रहें और सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें।

 

Rohit Nagar
Rohit Nagar

नोएडा के बादलपुर गाँव निवासी व श्री साई एप्पेरल के डायरेक्टर रोहित नागर ने बताया कि वो लॉकडाउन के दौरान वो खुद व अपने परिवार के साथ-साथ दूसरों को भी एहतियात बरतने व लॉकडाउन के नियमों का सही से पालन करने के लिए समझाते भी हैं। रोहित ने देश में फैलते कोरोना वायरस के संक्रमण पर चिंता जताते हुए प्रदूषण कम होने पर ख़ुशी भी जताई। माईनेशन न्यूज़ व newsdelhincr.com की टीम के माध्यम से रोहित नागर ने देशवासियों से अपील भी की कि अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अपने आस-पास रहने वाले गरीब परिवारों की भी मदद करें। 

 

Subhash Chandra
Subhash Chandra

दिल्ली के छतरपुर में रहने वाले व निजी कंपनी में कार्यरत सुभाष चंद्र बताया कि लॉकडाउन के दौरान घर के अंदर रहना, साफ़-सफाई रखना और सोशल डिस्टैन्सिंग से लोग अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रह सकते हैं। जब देश की जानी-मानी हस्तियों ने लॉकडाउन के दौरान खुद को अपने घरों में बंद कर रखा है तो हम लोग अपने घरों के अंदर क्यों नहीं रह सकते हैं। सुरक्षित रहना है तो घर पर ही रहिये। माईनेशन न्यूज़ व newsdelhincr.com की टीम के माध्यम से रोहित नागर ने डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों के काम व उनकी हिम्मत की सराहना की और कहा कि ये सभी लोग बधाई के पात्र हैं और सिर्फ कोरोना के काल में ही नहीं बल्कि इन सभी को यही सम्मान हमेशा मिलते रहना चाहिए।

Ashu Parishcha
Ashu Parishcha

नोएडा की ही एक निजी कंपनी में काम करने वाली हरियाणा के करनाल की निवासी आशू परिश्चा ने बताया कि वो अभी करनाल स्थित अपने घर पर ही हैं लेकिन सोमवर से ऑफ़िस खुल रहा है और पास न मिल पाने की वजह से वो अभी नोएडा वापस आने में असमर्थ हैं। माईनेशन न्यूज़ व newsdelhincr.com की टीम के माध्यम से आशू परिश्चा ने देशवासियों को सन्देश देते हुए कहा कि लोग अपने घरों में ही रहें और लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करें। कोरोना को हराने के लिए सभी देशवासियों को एकजुट होकर इस महामारी से लड़ना होगा।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *