क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पिछले 4 साल से एक चिल्ड्रेन होम से फरार चल रहे बच्चे को उड़ीसा से बरामद किया है। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बच्चा जब शेल्टर होम से फरार हुआ था तो उसकी उम्र 15 साल के करीब थी। वह पिछले 4 सालों से उड़ीसा के विभिन्न इलाकों में छिपकर रह रहा था और उसका नक्सली संगठन में शामिल होने का भी प्लान था।
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पिछले 4 साल से एक चिल्ड्रेन होम से फरार चल रहे बच्चे को उड़ीसा से बरामद किया है। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बच्चा जब शेल्टर होम से फरार हुआ था तो उसकी उम्र 15 साल के करीब थी। वह पिछले 4 सालों से उड़ीसा के विभिन्न इलाकों में छिपकर रह रहा था और उसका नक्सली संगठन में शामिल होने का भी प्लान था। हालांकि उससे पहले ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने उसे उड़ीसा से बरामद कर लिया है।
क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने कहा कि एंटी ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स यूनिट लापता बच्चों के लिए लगातार काम करती है। टीम को पता चला कि कनॉट प्लेस में बाल सहयोग बाल गृह का एक बच्चा 20 अप्रैल, 2017 से लापता है, जिसकी प्राथमिकी बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। यह बच्चा एक एनजीओ को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मिला था, जिसे बाल-गृह में रखा गया था और उसकी काउंसलिंग की जा रही थी, लेकिन 19 अप्रैल 2017 की रात बिजली के खंभों के सहारे शेल्टर होम से भाग निकला, जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस लंबे समय से कर रही थी।
2 जुलाई को भुवनेश्वर से हुआ बरामद डीसीपी ने बताया कि जानकारी के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एक टीम उड़ीसा के कंधमाल डिस्ट्रिक्ट के फिरिंगिया थाने पहुंची और 2 जुलाई की रात नक्सल प्रभावित क्षेत्र काली कुट्टी में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मारा, लेकिन लड़के को बरामद नहीं किया जा सका।
यह भी पढ़ें: गौर सिटी 2 में दिख रही बड़ी लापरवाही, कोरोना की रफ़्तार थमते ही बिना मास्क घूमने लगे लोग
छापेमारी के दौरान लापता लड़के के एक रिश्तेदार का मोबाइल नंबर मिला, जिसके आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने भुवनेश्वर के पास से लड़के को बरामद किया है। वह अपने आयु वर्ग के कुछ लड़कों के साथ एक होटल में छिपा हुआ था और पुलिस की जानकारी मिलते ही वह होटल से भाग निकला था। लेकिन 3-4 घंटे की घेराबंदी के बाद पुलिस ने उसे एक नर्सरी से बरामद कर लिया। डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि वह नक्सलियों से प्रभावित था और नक्सलियों के ग्रुप में शामिल होने की प्लानिंग कर रहा था।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका






