Delhi Border Traffic Route Update: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। इसमें लोगों को बंद और खुले रहने वाले रास्तों के बारे में जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही कुछ मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट करने की सूचना भी जारी की गयी है
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
नई दिल्ली। (Delhi Border Traffic Route Update) केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 16 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने लोगों को बंद और खुले रास्तों के बारे में जानकारी दी है। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग में लाने की भी सलाह दी गयी है।
दिल्ली के ये मार्ग रहेंगे बंद (Delhi Border Traffic Route Update)
ट्रैफिक पुलिस के अलर्ट के अनुसार सिंघु बॉर्डर, औचंदी बॉर्डर, प्याऊ मनियारी, सबोली, मंगेश बॉर्डर, टिकरी, डानसा, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर बंद रहेंगे। टिकरी, डानसा बॉर्डर पर किसी भी तरह का ट्रैफिक मूवमेंट बंद है। झटीकरा बॉर्डर को सिर्फ दोपहिया वाहनों एवं पैदल यात्रियों के लिए खोला गया है।
Traffic Alert
Singhu,Auchandi,Piau Maniyari & Mangesh borders are closed. Please take alternate routes via Lampur,Safiabad,Saboli & Singhu school toll tax borders.
Traffic has been diverted from Mukarba & GTK road.
Pl avoid Outer Ring Rd ,GTK road,NH 44— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 12, 2020
Traffic Alert
Tikri, Dhansa Borders are closed for any Traffic Movement.Jhatikara Borders is open only for two wheelers and pedestrian movement
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 12, 2020
हरियाणा सीमा के लिए ये मार्ग खुले रहेंगे (Delhi Border Traffic Route Update)
झरोडा (सिंगल साइड), दौराला, कापसहेड़ा, बदुसराय, रजोकरी एनएच 8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और डुन्डाहेड़ा के बॉर्डर खुले रहेंगे।
Traffic Alert
Available Open Borders to Haryana are following Borders
*Jharoda (Only Single Carriageway/Road), Daurala, Kapashera, Badusarai, Rajokri NH 8, Bijwasan/Bajghera, Palam Vihar and Dundahera Borders— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 12, 2020
ये मार्ग खुले रहेंगे (Delhi Border Traffic Route Update)
ट्रैफिक पुलिस के अलर्ट के मुताबिक, लामपुर, साफियाबाद, सिंघु स्कूल टोल, जटीकरा ( सिर्फ टू व्हीलर),आनन्द विहार, डीएनडी,अप्सरा और भोपुरा बॉर्डर खुले रहेंगे। अलर्ट के मुताबिक मुकारबा और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया है। आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड और एनएच 44 के मार्ग को अवॉइड करने की सलाह दी है।
Traffic Alert
The chilla & Gazipur borders are closed for traffic from Noida & Gaziabad to Delhi due to farmers protests.People are advised to take alternate route for coming to Delhi via Anad Vihar, DND, Apsara & bhopra borders.— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 12, 2020
किसानों के विरोध के कारण नोएडा और गाज़ियाबाद से दिल्ली के लिए यातायात हेतु चिल्ला और गाज़ीपुर की सीमाएँ बंद हैं। लोगों को आनंद विहार, डीएनडी, अप्सरा और भोपुरा सीमाओं के माध्यम से दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी गयी है।
यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में घर सुलतानपुर के चर्चे, लोगों को पसंद आ रही निःस्वार्थ सेवा की मुहीम
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका
BREAKING NEWSMarch 25, 2026UAPA केस में आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला






