लगभग एक महीने के अंतराल के बाद दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro)ने परिचालन फिर से शुरू किया। अभी भी ज्यादातर लोग दिल्ली मेट्रो के नए शेड्यूल और नियमों को लेकर सजग होने का प्रयास कर रहे हैं
[avatar user=”Apoorva Garg” size=”thumbnail” align=”left”]By Apoorva Garg[/avatar]
नई दिल्ली। लगभग एक महीने के अंतराल के बाद दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने परिचालन फिर से शुरू किया। अभी भी ज्यादातर लोग दिल्ली मेट्रो के नए शेड्यूल और नियमों को लेकर सजग होने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर ट्रांसपोर्ट एजेंसी के एक व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवाल पर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) द्वारा बॉलीवुड मीम वाला दिया गया जवाब लोगों के लिए मजेदार साबित हो गया है।
कई हफ्तों के लॉकडाउन के बाद, कोरोनोवायरस की दूसरी गंभीर लहर से जूझने के बाद आखिरकार देश की राजधानी दिल्ली अनलॉक की तरफ है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान गैर जरूरी वजहों के लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गयी थी। ऐसे में प्रेमी युगलों को काफी समय से मिलने, साथ घूमने व साथ समय बिताने का समय नहीं मिला। ऐसे ही एक व्यक्ति ने ट्विटर पर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से पूछा कि क्या वीकेंड के दौरान मेट्रो सेवाएं चालू रहेंगी जिससे आखिरकार वह अपनी प्रेमिका से मिल सके। डीएमआरसी को ट्विटर पर टैग करते हुए इस उदास प्रेमी ने विभाग से कंफर्म करने को कहा। उसने यह भी लिखा कि अगर वह अपनी प्रेमिका से नहीं मिल सका तो निश्चित तौर पर उनका ब्रेक-अप हो जाएगा।
@OfficialDMRC क्या Weekend पे मेट्रो चालू रहेगी या बंद ?? कृपया ज़रूर बताये GF से मिलना है, नही मिला तो Break-up पक्का हो जाएगा 😕😞 । धन्यवाद 🙏
— 〽️J 🇮🇳 (@themj98) June 10, 2021
यह भी पढ़ें: #enoughvit: परीक्षाएं स्थगित कराने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर VIT छात्रों की मुहीम
इसके तुरंत बाद ही इस ट्वीट ने दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के सम्बंधित विभाग का ध्यान अपनी तरफ खींचा, और डीएमआरसी ने न केवल उस व्यक्ति को पूरी जानकारी दी बल्कि अमरीश पुरी के जीआईएफ का प्रयोग करते हुए उदास प्रेमी को खुश करने की भी कोशिश की।
मेट्रो चालू है मेरे दोस्त I जा जी ले अपनी ज़िन्दगी I pic.twitter.com/BRJNzT2Wap
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) June 11, 2021
डीएमआरसी (DMRC) ने उस व्यक्ति को जवाब में 1995 की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे वाले अमरीश पुरी का मीम शेयर करते हुए लिखा “मेट्रो चालू है मेरे दोस्त। जा जी ले अपनी जिंदगी”।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन के तहत, मेट्रो सिर्फ 50 प्रतिशत सीटिंग कैपेसिटी के साथ चलाई जा रही है और किसी भी व्यक्ति को मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करने के अनुमति नहीं है।
हालांकि, दिल्ली मेट्रो अकेली नहीं है जिसने किसी उदास प्रेमी के सवाल का जवाब दिया है। अप्रैल में, मुंबई पुलिस ने भी लॉकडाउन के बीच इसी तरह से अपनी प्रेमिका से मिलने की इच्छा रखने वाले एक युवक को दिए ऑनलाइन जवाब से लोगों का दिल जीत लिया था।
Author Profile
Latest entries
BUSINESSMarch 26, 2022LawWiser.com की नई एमएसएमई कंटेंट स्ट्रीम से व्यापारियों के लिए अब कानूनों को समझना व इनका अनुपालन करना हुआ बिल्कुल आसान
INDIAFebruary 22, 2022Yamaha Wireless Headphones: अनुकूली तकनीकों और ट्रू साउंड के साथ यामाहा वायरलेस हेडफ़ोन
BREAKING NEWSFebruary 22, 2022सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश
DELHIJanuary 5, 2022Psoriasis के रोगियों का इलाज आयुर्वेद में संभव है- बता रहे है आयुर्वेद विशेषज्ञ –डा0 हरीश वर्मा

