दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही। बीते 24 घंटों के अंदर 500 से भी ज्यादा कंसंट्रेटर बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने छापों के दौरान खान मार्केट के खान चाचा रेस्टोरेंट पर छापा मारकर 96 कंसंट्रेटर जब्त करते हुए रेस्तरां को भी सील कर दिया
[avatar user=”Anand Madhav” size=”thumbnail” align=”left”]By Anand Madhav[/avatar]
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के खान मार्केट में आज दिल्ली पुलिस ने कई मशहूर रेस्टोरेंट में छापा मारा। छापों के दौरान इन जगहों पर बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) जब्त किए गए। टाउनहॉल रेस्टोरेंट के अंदर साउथ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में 9 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) बरामद हुए। इसके अलावा खान चाचा रेस्टोरेंट में भी छापा मारते हुए पुलिस ने 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) बरामद किए गए। इस मामले के आरोपी हितेश से पूछताछ के बाद पुलिस ने खान मार्केट के टाउन हॉल रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी, जहां से बड़ी मात्रा में मेडिकल उपकरण भी बरामद किए गए।

वहीं, खान चाचा रेस्टोरेंट से 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) मिलने के बाद पुलिस ने रेस्तरां को भी सील कर दिया है। इस रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 3 नामी-गिरामी रेस्टोरेंट पर छापा मारकर 524 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) जब्त किए हैं। राजधानी दिल्ली में इतनी बड़ी तादाद में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Covid Third Wave: क्या तीसरी लहर के खतरे में हैं बच्चे?
दूसरी तरफ, साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-01 थाना पुलिस की टीम ने एक बड़ी ऑपरेशन के दौरान दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो कोरोनाकाल के दौरान थोक में मेडिकल और लाइफसपोर्ट सिस्टम की कालाबाजारी कर रहे थे। निर्धारित मूल्य से कई गुना ज्यादा पैसे लेकर ये लोग मेडिकल उपकरण बेच रहे थे। छापे में पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत उसके लिए प्रयोग होने वाले 82 प्लास्टिक पाइप्स, 3,486 डिजिटल थर्मामीटर, 684 ऑक्सीमीटर और 10 नेबुलाइजर जब्त किए हैं। साउथ दिल्ली पुलिस की टीम ने जामिया इलाके में शाहीनबाग के रहने वाले मुकीम और सईद को भी गिरफ्तार किया है। डीसीपी अतुल ठाकुर और एसीपी लक्ष्य पांडे के ने बताया कि इस मामले में जल्द ही कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका






