Dual Degree Program: डुअल डिग्री पर यूजीसी ने दूर की हर उलझन, आप भी जानिए इससे जुड़ी हर बात

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) ने मंगलवार को डुअल डिग्री प्रोग्राम से जुड़े कई संशय और कंफ्यूजन को दूर कर दिया. यूजीसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताते हुए जॉइंट डिग्री और डुअल डिग्री प्रोग्राम के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए. बता दें कि इस नियम को लागू करने से पहले लोगों के बीच भी टीम गई थी. इन्हें पब्लिक फीड बैक के लिए भी रखा गया था। फीडबैक मांगे जाने के बाद नियम बनाए गए हैं.

मिलेगा 30 प्रतिशत स्कोर

यूजीसी ने यह स्पष्ट किया कि इस प्रोग्राम के तहत इंडियन स्टूडेंट्स को विदेशी संस्थानों से क्रेडिट लेने की अनुमति दी जाएगी. यह क्रेडिट 30 प्रतिशत की ऊपरी सीमा तक विदेशी संस्थान से लिया जा सकेगा. वहीं विदेशी छात्र भी भारतीय विश्वविद्यालय से 30 प्रतिशत क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं. इसके तहत भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान डिग्री देगा जबकि छात्रों को एक या दो सेमेस्टर के लिए विदेश में अध्ययन करने का मौका मिलेगा.

कौन से संस्थान ऐसा करने के लिए क्वॉलिफाई करते हैं ?

इस सवाल को लेकर भी काफी कंफ्यूजन की स्थिति थी, जिसे यूजीसी ने सपष्ट किया. जो इंस्टिट्यूट इसके लिए क्वॉलिफाई करते हैं, वो इस प्रकार हैं.

1. NAAC ग्रेडिंग में 01 या उससे अधिक लाने वाले कॉलेज

2.. NIRF रैंकिंग या QS रैंकिंग में टॉप 100 विश्वविद्यालय

3. NIRF रैंकिंग के अनुसार टॉप 100 कॉलेज

4. सुविधा प्रोग्राम को कॉलेज/विश्वविद्यालय सांविधिक बॉडी में चर्चा और मंजूरी लेने के बाद लागू कर सकते हैं.

5. यूजीसी के नियम, भारतीय और विदेशी संस्थान दोहरी डिग्री कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

ये है सबसे खास बात

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान डिग्री देगा जबकि छात्रों को एक या दो सेमेस्टर के लिए विदेश में अध्ययन करने का मौका मिलेगा. विदेशी संस्थान एक प्रमाण पत्र देगा जो यह दर्शाता है कि छात्र को इतने क्रेडिट दिए गए हैं. डिग्री भारतीय छात्रों द्वारा दी जाएगी जिसके लिए छात्र ने नामांकन किया है। वर्तमान में भारतीय संस्थानों में 4 करोड़ छात्र हैं जिनके 10 करोड़ बढ़ने की उम्मीद है. पहले जॉइंट डिग्रियां नहीं होती थीं, जब से हमने इसे मंजूरी दी है, तो अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

तो क्या दोहरी डिग्री होगी

भारतीय और विदेशी दोनों संस्थान डिग्री के साथ प्रमाण पत्र देंगे. भारतीय छात्र भारतीय संस्थानों की आवश्यकताओं का पालन करेंगे और इसी तरह जब वे विदेशी विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं, तो उपस्थिति उनके नियमों के अनुसार तय की जानी चाहिए.

ऑनलाइन क्यों नहीं?

ऑनलाइन मोड के माध्यम से सीखने के बजाय वहां जाने पर देश और स्थान से अनुभवात्मक शिक्षा बेहतर होती है. इसलिए इस प्रॉजेक्ट पर इतनता फोकस किया जा रहा है. सबसे खास बात ये है कि नए नियम जल्द ही यूजीसी की वेबसाइटों पर डाल दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

AAP नेता आतिशी का बड़ा दावा – दिल्ली हिंसा के पीछे बीजेपी का हाथ, मुख्य आरोपी की तस्वीरें की शेयर

Jahangirpuri Violence: आदेश गुप्ता पर AAP का पलटवार, कहा- सिर्फ बीजेपी को होता है दंगों का फायदा, पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News