कश्मीर घाटी में LOC के पार आतंकी ठिकानों पर लगभग 60 से 80 आतंकवादी मौजूद हैं, ऐसा माना जा रहा है कि वह सब अफगानिस्तान से लौटे भाड़े के लड़ाके हैं, जो गर्मियों के महीनों के दौरान संभावित घुसपैठ से पहले प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने दी है. हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान लड़ाकों को भारतीय इलाके में घुसपैठ कराने से पहले कई बार सोचना होगा क्योंकि इस्लामाबाद FATF की ‘‘ग्रे लिस्ट’’ में बना हुआ है और उसकी गंभीरता का अंदाजा तभी लगाया जा सकता है, जब वह आतंकियों को आश्रय देने वाले ढांचे को खत्म करे.

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा 2019 की जोरदार कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी पक्ष ने पिछले साल के शुरुआती महीनों तक आतंकी ठिकानों से दूरी बनाकर रखी, उसके बाद वह कुछ हफ्तों के लिए सक्रिय हुए और बाद में फिर से गायब हो गए. हालांकि, पिछले साल अगस्त से सीमा पार फिर से सक्रिय इन आतंकी ठिकानों पर करीब 60-80 आतंकवादी मौजूद हैं और खुफिया जानकारी तथा जमीनी इकाइयों द्वारा निगरानी के अनुसार, आतंकवादी संभवत: अफगान युद्ध से लौटे हैं जो ज्यादातर पाकिस्तानी भाड़े के लड़ाके हैं.

8,000 टन रक्षा सामग्री के साथ सीमा पर अपनी स्थिति को मजबूत किया

नियंत्रण रेखा पर पिछले साल फरवरी से संघर्ष विराम समझौता लागू है और अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने 2019 में गंभीर विपरीत हालात का सामना करने के बाद इस समय का इस्तेमाल लगभग 8,000 टन रक्षा सामग्री के साथ सीमा पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए किया है. अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले साल से संघर्ष विराम का फायदा उठाते हुए अपनी वायु रक्षा प्रणाली, तोपखाने और मोर्टार की तैनाती को मजबूत करने के अलावा, भारी क्षमता वाली करीब 60 तोपें भी तैनात की हैं. उन्होंने कहा कि जहां भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर सामरिक बढ़त की स्थिति को बरकरार रखे हुए है, वहीं समय का उपयोग अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए भी किया गया है ताकि, गर्मियों के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की साजिश को नाकाम किया जा सके.

एलओसी पर घुसपैठ रोधी ग्रिड और निगरानी तंत्र को और मजबूत किया गया

अधिकारियों ने कहा कि सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए एलओसी पर घुसपैठ रोधी ग्रिड और निगरानी तंत्र को और मजबूत किया गया है. हॉटलाइन पर भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच बातचीत के बाद पिछले साल 25 फरवरी को एक संयुक्त बयान जारी किया गया. जिसमें दोनों देश 24-25 फरवरी 2021 की मध्य रात्रि से LOC और अन्य सभी क्षेत्रों में सभी समझौतों, आपसी सहमति तथा संघर्ष विराम का सख्ती से पालन करने पर सहमत हुए.

ये भी पढ़ें-

<a style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; color: #ec2436 !important; text-decoration: none; cursor: pointer;" title="UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर" href="https://www.abplive.com/news/india/up-cm-yogi-adityanath-to-hold-cabinet-meeting-today-many-important-proposals-may-be-approved-ann-2105367" target="">UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

<a style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; color: #ec2436 !important; text-decoration: none; cursor: pointer;" title="उत्तर कोरिया ने किया सबसे लंबी दूरी तक जाने वाले मिसाइल का परीक्षण, अमेरिका की बढ़ी चिंता, कहा- बातचीत का रास्ता अब भी खुला है" href="https://www.abplive.com/news/world/north-korea-tested-another-missile-this-missile-this-is-north-korea-13th-weapon-test-in-this-year-2105417" target="">उत्तर कोरिया ने किया सबसे लंबी दूरी तक जाने वाले मिसाइल का परीक्षण, अमेरिका की बढ़ी चिंता, कहा- बातचीत का रास्ता अब भी खुला है

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट