Earthquake in Delhi NCR:
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रात लगभग 11.45 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोगों ने झटकों को महसूस किया और कड़ी ठण्ड के बावजूद लोग घरों से बाहर निकल गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र गुरुग्राम से 48 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम बताया जा रहा है। भूकंप से डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर का समूचा क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। भूकंप के ये झटके रात लगभग 11 बजकर 45 मिनट के करीब महसूस किए गए। दिल्ली से लेकर नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक ये तेज झटक महसूस किए गए।
इससे पहले 2 दिसंबर की सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। गाजियाबाद में भूकंप का केंद्र था। इस साल दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अप्रैल के बाद से अब तक दिल्ली-एनसीआर में 15 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप का केंद्र दिल्ली के आसपास के इलाकों में ही था।
देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक पहले ही आशंका जता चुके हैं कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है। भूकंप की निगरानी करने वाली देश की सर्वोच्च संस्था द नेशनल सेंटर ऑफ सीसमोलॉजी ने बताया कि बीते कुछ महीनों में दिल्ली में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके।
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) December 17, 2020
बाहर इतनी ठंड है कि निकला नहीं जा रहा और अंदर बैठो तो भूकंप आ रहा है। लग रहा है कि पूरा 2020 प्ले मोड में डालकर छोड़ दिया है भगवान ने। गजबे है।
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) December 17, 2020
मतलब जाते जाते भी नही बक्श रहा ये 2020#earthquake
— Abhishek Gupta (@IACAbhi) December 17, 2020
दिल्ली एनसीआर में अभी-अभी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देख लेना इस भूकंप का केंद्र पक्का दिल्ली विधानसभा निकलेगा।😄
— Anuraag Muskaan (@anuraagmuskaan) December 17, 2020
एक ही झटका लेकिन लगा जोर से #earthquake
— Narendra nath mishra (@iamnarendranath) December 17, 2020
Also read: Earthquake hits Delhi NCR, Sonipat Epicenter
कोरोना मरीजों के इलाज में प्राइवेट अस्पतालों ने मचाई ‘लूट’, संसदीय समिति की रिपोर्ट ने खोली पोल
About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें






