नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और राधिका आप्टे की मर्डर मिस्त्री फिल्म रात अकेली है का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर 31 जुलाई को रिलीज होगी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और राधिका आप्टे की मर्डर मिस्त्री फिल्म रात अकेली है का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं।
कहानी एक परिवार से जुड़ी है जिसमें घर के मालिक ठाकुर रघुबीर सिंह की मौत हो गई है। हालांकि बाद में पता चलता है कि ये मौत असल में मर्डर है। इस मर्डर की गुत्थी सुलझाने में इंस्पेक्टर जटिल यादव यानि नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपनी जान लगा देते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें ट्रेलर
रात अकेली है में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के साथ राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, निशांत दहिया, तिग्मांशु धूलिया और कई अन्य स्टार्स काम कर रहे हैं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 31 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि रात अकेली है के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुधीर मिश्र की फिल्म सीरियस मेन में भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





