Tapan Ghosh Tribute: बंगाल के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ नेता तपन घोष को देशभर के हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Tapan Ghosh Tribute: हिन्दुत्वनिष्ठों ने किया तपन घोष का हिन्दुत्व-कार्य शक्तिपूर्वक आगे ले जाने का निश्‍चय

राजेंद्र यादव

नई दिल्ली। बंगाल के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ नेता (Tapan Ghosh Tribute) और ‘हिन्दू संहति’ संगठन के संस्थापक तथा ‘सिंह वाहिनी’ के संस्थापक अध्यक्ष तपन घोष का 67 वर्ष की आयु में 12 जुलाई को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।

सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा (Tapan Ghosh Tribute) में देशभर के हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओं ने तपन घोष का स्मरण कर धर्मरक्षा और हिन्दू संगठन का कार्य शक्तिपूर्वक आगे ले जाने का संकल्प लिया।

हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक के श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा (Tapan Ghosh Tribute) के दौरान कहा कि बंगाल की हिन्दूविरोधी परिस्थिति में तपन घोष द्वारा किया गया हिन्दू संगठन का कार्य प्रेरणादायी है। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजासिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बंगाल में हिन्दुत्व के लिए प्रतिकूल वातावरण होते हुए भी तपन घोष ने वहां हिन्दुत्व का ध्वज फहराया। उनका हिन्दुत्व का कार्य आगे ले जाना अब हमारा दायित्व है।

वर्तमान हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने तपन घोष का स्मरण करते हुए कहा कि हिन्दुत्व के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करनेवाले तपन घोष हिन्दुत्वनिष्ठों के लिए स्फूर्तिस्रोत थे। उन्होंने धर्म के लिए समर्पण भाव से कार्य करनेवाले अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ निर्माण किए।

इस दौरान सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतन राजहंस ने कहा कि ‘तपनजी सदैव कहते थे ‘संघर्ष ही हिन्दुओं के लिए आशा की एकमात्र किरण है! तपनजी के तत्त्वज्ञान पर कृत्य करना ही उनके लिए खरी श्रद्धांजलि सिद्ध होगी।

तपन घोष के कार्य उत्तराधिकारी प्रकाश दास ने श्रद्धांजलि (Tapan Ghosh Tribute) अर्पित करते हुए कहा कि कश्मीर में हिन्दुओं का विस्थापन सरकार नहीं रोक पाई तो देहली से हजारों किलोमीटर दूर स्थित बंगाल के हिन्दुओं का कौन रक्षक होगा? इस विचार से तपन घोष ने बंगाल में ‘हिन्दू संहति’ संगठन की स्थापना की। वहां हिन्दुत्व की आवाज बुलंद की। बंगाल के पीडित हिन्दुओं की रक्षा करने के साथ ही उन्होंने वहां के सामान्य हिन्दुओं में जोश जागृत किया। उनका धर्मरक्षा का स्वप्न पूर्ण करने के लिए हम कार्यरत रहेंगे।

‘रूट्स इन कश्मीर’ के सहसंस्थापक सुशील पंडित ने भी मनोगत व्यक्त करते हुए कहा कि तपन घोष हिन्दुत्व के लिए प्रामाणिक, ध्येयनिष्ठ, संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ और ऋषितुल्य व्यक्ति थे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने कोरोना महामारी को लेकर दिया टीम-11 को दिशा निर्देश

ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा (Tapan Ghosh Tribute) के दौरान वर्तमान बंगाल के भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रदीप्तानंद, सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता हरिशंकर जैन, विश्‍व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल, पनून कश्मीर के अध्यक्ष डॉ. अजय च्रोंगू, तमिलनाडू के ‘हिन्दू मक्कल कच्छी’ के संस्थापक अध्यक्ष अर्जुन संपथ, ‘सुदर्शन’ वाहिनी के मुख्य संपादक सुरेश चव्हाण के, झारखंड के ‘तरुण हिन्दू’ नामक संस्था के संस्थापक डॉ. नील माधव दास, ओडिशा के भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल धीर, ‘इंटरफेथ स्ट्रेंथ’ के संस्थापक डॉ. रिचर्ड बेंकिन आदि ने भी तपन घोष को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी व अपने मनोगत व्यक्त किए।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News