गौतमबुद्ध नगर। जेवर के बाद अब नोएडा सदर तहसील के एसडीएम में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की पुष्टि हुई है। उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित (Coronavirus) हैं और उसी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, उपजिलाधिकारी न्यायिक दादरी आनंद श्रीनेत को एसडीएम सदर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
Coronavirus संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्राधिकरण के अफसर लगातार काम कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
हमारा लेटेस्ट ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहले जिला उप क्रीड़ा अधिकारी में Coronavirus संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसके बाद जेवर एसडीएम कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। उनके पति भी कोरोना संक्रमित हैं और वो गाजियाबाद में एडीएम हैं। दोनों गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, अब एसडीएम सदर और उनकी पत्नी में संक्रमण की पुष्टि हुई है इन लोगों को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को उपजिलाधिकारी न्यायिक दादरी आनंद श्रीनेत को एसडीएम सदर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अब वो एसडीएम सदर का कामकाज देखेंगे।
एसडीएम सदर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद परिसर को बंद कर दिया गया। आज से कलेक्ट्रेट परिसर में कामकाज होगा।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





