गौतमबुध्द नगर / देहरादून। सड़क हादसे (Road Accident) में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के समधी-समधन की मौत हो गई है। रविवार को देहरादून-मसूरी रोड पर यह हादसा हुआ। यही नहीं दोनों जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बहन-बहनोई भी थे। जानकारी के मुताबिक, राजीव प्रताप रूडी के समधी नीरज त्यागी और उनकी पत्नी शगुन त्यागी मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। रास्ते में किमाड़ी गांव के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त (Road Accident) हो गई। इस हादसे में दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। दो बड़ी राजनीतिक हस्तियों के रिश्तेदार होने की वजह से दिल्ली से बिहार तक के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।
शगुन त्यागी व नीरज त्यागी अपने बच्चों को छोड़ने मसूरी गए थे। जिसके बाद देहरादून वापस आते वक्त उनकी इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त (Road Accident) हो गई। कार में शगुन त्यागी व नीरज त्यागी के आलावा उनकी पुत्री आरुषि और ड्राइवर भी थे। हालांकि वे दोनों घायल हैं और देहरादून के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस के मुताबिक फोन कॉल आई कि नीरज त्यागी पुत्र राम पाल त्यागी निवासी राजपुर रोड देहरादून DL-12-CK-9662 इनोवा से राजपुर रोड देहरादून के लिए निकले जो कि अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं, जिस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक मसूरी फोर्स के साथ किमाड़ी-देहरादून रोड पर तलाश के लिए निकले। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी मसूरी भी मौके पर पहुंचे। लगभग 10 किलोमीटर के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया। रात व अधिक बरसात होने के कारण सर्च अभियान में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: न्याय लोगों का अधिकार है और इसे रोका नहीं जाना चाहिए: एडवोकेट अवधेश मिश्रा
सुबह करीब 9 बजे किमाड़ी रोड पर बाटा घाट पुल के पास सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में कार गिरी हुई थी, जिसमें 4 व्यक्ति फंसे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे हुए व्यक्तियों को पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम द्वारा बाहर निकाल कर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल और सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून पहुंचाया गया। इस हादसे में शगुन त्यागी व नीरज त्यागी की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी।
नोएडा के सेक्टर 40 में रहता था पूरा परिवार

नीरज त्यागी अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर 40 स्थित डी ब्लॉक में किराए पर रहते थे। कुछ दिन पहले इनके मकान में कार्क्रम का आयोजन भी हुआ था। घटना सुनते ही रिश्तेदारों और पड़ोसियों में दुःख का माहौल है। पड़ोसियों ने बताया राजीव प्रताप रूडी की बेटी की शादी नीरज त्यागी के बेटे से 29 जून को दिल्ली में हुई थी। नोएडा में इनका परिवार पिछले 20 सालों से रह रहा है।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





