- गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) को पांच महीने पहले पुलिस ने पोर्न फिल्म की शूटिंग के मामले में छापेमारी के दौरान मौके से गिरफ्तार किया था
- माईनेशन न्यूज़ की टीम ने इस मामले को लगातार गंभीरता से उठाया था जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) को हिरासत में लिया था
मुंबई। निर्माता एकता कपूर की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ की अभिनेत्री गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) पोर्नोग्राफी के चलते 6 फरवरी से जेल की हवा खा रही थी। पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार गहना को आखिरकार 5 महीने के बाद जमानत मिल गई है। लेकिन, कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।
इस मामले से जुड़ी हमारी पिछली खबर को पढ़ें: PORN दिखाने वाले इन OTT ऐप्लिकेशनों पर कार्रवाई न होने से पोर्नमाफिया कर रहे अरबों रुपये का गैरकानूनी कारोबार
गहना वशिष्ठ को मुंबई के गोरेगांव के डिंडोशी स्थित सेशन कोर्ट से पोर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले में जमानत मिल गई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पब्लिसिस्ट फ्लिन रेमेडियोज ने दी है। फ्लिन रेमेडियोज ने गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘5 महीने के नर्क के बाद आखिरकार आप आजाद हैं। भगवान आपका भला करे #GehanaVasisth @GehanaVasisth। हमारे बीच मतभेद और झगड़े हो सकते हैं, लेकिन यह कहना होगा कि आप इस दर्द के लायक कभी नहीं थी। आप फिर से सफलता और प्रसिद्धि की महान ऊंचाइयों पर पहुंचें।’
इस मामले से जुड़ी हमारी पिछली खबर को पढ़ें: ओटीटी प्लेटफॉर्म के नाम पर देश में बढ़ती जा रही पॉर्नोग्राफी, धड़ल्ले से पोर्न दिखा रहे इन इंडियन ऐप्स से बेखबर सरकार व पुलिस
View this post on Instagram
इससे पहले गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) की जमानत याचिका को दिनदोशी स्थित इसी सेशन कोर्ट ने चार्जशीट न फाइल किए जाने की वजह से रिजेक्ट कर दिया था। गहना को बाकी मामलों में अप्रैल में ही जमानत दे दी गई थी। लेकिन मालवानी पुलिस से संबंधित अंतिम मामले को लेकर एक्ट्रेस फंसी रहीं और लॉकडाउन की वजह से उन्हें 5 महीने जेल की हवा खानी पड़ गई।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि माईनेशन न्यूज़ की खबर के असर के चलते मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी मामले में छापेमारी करते हुए ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में दो अभिनेता, एक ग्राफिक डिजाइनर महिला, एक फोटोग्राफर और एक कैमरामैन शामिल हैं। गहना वशिष्ठ पर आरोप है कि वेबसीरीज के नाम पर वह स्ट्रगलर कलाकारों को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करती थीं। पुलिस ने इनके पास से हाई डेफिनिशन डीवीआर कैमरे, 6 मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैमरा स्टैंड, स्पॉटलाइट और कई मेमोरी कार्ड भी बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने बैंक खाते को जब्त कर 36 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की थी।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका






