सुलतानपुर। विजयदशमी से शुरू हुए दुर्गा पूजा मेले में घर सुलतानपुर फाउंडेशन (Ghar Sultanpur Foundation) द्वारा मेडिकल कैम्प लगाया गया जिसका उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जे पी सिंह द्वारा किया गया।
मेडिकल कैम्प का उद्देश्य दुर्गा पूजा में आये दर्शनार्थियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवा, निर्धनों के लिए वस्त्र वितरण, छात्रों के लिए करियर गाइडेंस, रक्तदान जागरूकता, बच्चों के लिये प्रश्नोत्तरी व पुरस्कार एवं जल वितरण जैसी सुविधाएं प्रदान करना है।
घर सुलतानपुर फाउंडेशन द्वारा ठठेरी बाजार निकट बड़ी दुर्गा माता पंडाल शिविर का संचालन किया जाएगा व दर्शनार्थियों के लिए कैम्प शाम 7 बजे से देर रात तक सेवा उपलब्ध रहेगी। मेडिकल कैम्प के उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जे पी सिंह ने संस्था के कार्यो की सराहना की।
मेडिकल कैम्प में मगनदीप सिंह, सौरभ अग्रवाल, शिव प्रसाद वर्मा, हर्ष खत्री, अनुराग तिवारी, नितिन मिश्रा, अनुराग गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, सुयश, हिमांशु श्रीवास्तव, अभिषेक, अंकुर, अमित, आशू पाठक, सुनील, पवन, सत्या श्रीवास्तव, अंकुर द्विवेदी मौजूद रहे।
About the Author

-
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
Latest entries
ENTERTAINMENTMarch 29, 2026बंगाली अभिनेता Rahul Arunoday Banerjee का 43 साल की उम्र में निधन, शूटिंग के दौरान हादसा
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026Dhurandhar: The Revenge का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 8 दिन में 1000 करोड़ पार
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026A24 की नई कॉमेडी फिल्म ‘Peaked’ में नजर आएंगी Dua Lipa, हाई स्कूल रीयूनियन पर आधारित होगी कहानी
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026क्रिसमस पर रिलीज होगी ‘जुमांजी 3’, ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून 3’ से बॉक्स ऑफिस टक्कर






