Poonch Encounter: जम्मू के पूंछ में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में अब तक 9 जवान शहीद हो गए हैं. आज एक जेसीओ और एक जवान का पार्थिव शरीर मिला है. दो सैनिक जो 14 अक्टूबर से लापता थे आज उनका शव मिला. इन दोनों में एक सूबेदार अजय सिंह और दूसरे नायक हरेंद्र सिंह हैं. ये दोनों ही आतंकियों के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा थे. जारी आपरेशन पर राजौरी-पूंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता ने कहा कि आतंकियों को इन जंगलो की कुछ लोकेशन्स पर घेर लिया गया है. सुबह से उनसे कई बार संपर्क (फायरिंग) हुआ है. गली इलाका है और हमे उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें मार गिराया जाएगा. ‘

शुक्रवार को दो जवान शहीद हुए

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सब-डिविजन में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान भिम्बर गली में शुक्रवार को एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) के साथ ही दो जवान शहीद हो गए थे. शहीद होने वाले का नाम सिपाही विक्रम सिंह नेगी और सिपाही योगम्बर सिंह है. ये दोनों एनकाउंटर के दौरान बुरी तरह घायल हो गए थे और बाद में इन्होंने दम तोड़ दिया. भारतीय सेना की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 11 अक्टूबर से ही जारी है.

इससे पहले, पुंछ राजौरी के थाना मंडू में एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए थे. तब अधिकारियों ने बताया था कि सीमावर्ती जिले पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) के पास एक गांव में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में सैनिक शहीद हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, सेना और पुलिस ने नियंत्रण रेखा पार कर आए आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त अभियान शुरू किया था.

पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि पुंछ जिले में सुरक्षा बलों पर हमले में शामिल आतंकवादी दो से तीन महीने से इलाके में थे. जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आतंकी वारदातों में तेजी देखी गई है. सुरक्षाबलों ने भी मात्र दो हफ्ते में 10 आतंकियों को मार गिराया है. बुधवार को ही सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के शीर्ष कमांडर शम सोफी को पुलवामा के त्राल इलाके में मार गिराया था.

यह भी पढ़ें

Singhu Border Murder Case: किसान मोर्चा ने कहा- कार्रवाई में देंगे साथ, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरप्तारी | पढ़िए पूरा मामला

Singhu Border Murder Case: युवक की बेरहमी से हत्या के आरोपी निहंग सिख की कोर्ट में पेशी आज, कल किया था सरेंडर

Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लिया

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट