गाजियाबाद। गाज़ियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित ASG Apple-7 सोसायटी में बड़े स्तर पर प्रॉपर्टी फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट को कई खरीदारों और बैंकों को बेचकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। इस मामले में आयुक्त के आदेश पर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित खरीदारों के अनुसार, ASGI Properties Private Limited के प्रमोटरों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर फ्लैटों की बार-बार बिक्री की। इससे न केवल खरीदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि बैंकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है।
एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, कम से कम 10 फ्लैट ऐसे चिन्हित किए गए हैं जिन्हें एक से अधिक लोगों को बेचा गया और साथ ही बैंक में गिरवी भी रखा गया। इनमें टावर S2A के कई यूनिट शामिल हैं। आरोप है कि इस घोटाले में जाली रद्दीकरण पत्र, फर्जी दस्तावेज और रिकॉर्ड में हेरफेर का इस्तेमाल किया गया। हैरानी की बात यह है कि कई मामलों में उत्तर प्रदेश रेरा (UP RERA) और उच्च न्यायालय में सुनवाई लंबित होने के बावजूद फ्लैटों की दोबारा बिक्री की गई।
सुनियोजित आपराधिक साजिश का आरोप
एओए (Apartment Owners Association) के अध्यक्ष दीपांशु जैन ने इसे सिर्फ सिविल विवाद नहीं बल्कि एक संगठित आपराधिक साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस मामले को उठाया गया तो उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं।
पीड़ितों का कहना है कि आरोपित बिल्डर के खिलाफ मेरठ समेत अन्य जगहों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही यूपी रेरा द्वारा ग्रेटर नोएडा में फर्जी दस्तावेज बनाने का मामला भी दर्ज किया जा चुका है। फिलहाल बिल्डर एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में बताया जा रहा है।
एओए और प्रभावित खरीदारों ने पुलिस से पूरे प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, भविष्य में किसी भी अवैध बिक्री को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSJuly 3, 2026मोदी-ताकाइची वार्ता के बाद भारत-जापान में बड़े समझौते, AI, मेटल और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा नया बल
BREAKING NEWSJuly 3, 2026अब नोएडा से 16 शहरों तक बिना रुके सफर, एयरपोर्ट ने शुरू की सीधी उड़ानें
BREAKING NEWSJuly 2, 2026वेनेज़ुएला में जान गंवाने वाले भारतीय नाविक के परिजनों ने मामले को छिपाने का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी
POPULARJune 16, 2026विश्व कप 2026 में गूंजा भारतीयों का नाम: भारत नहीं पहुंचा, लेकिन 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर!






