Hero Moto Corp के गुरुग्राम प्लांट में आज से शुरू होगा प्रोडक्शन, Honda Motorcycle & Scooter India प्लांट को भी अनुमति मिली

गुरुग्राम। Two Wheeler Company Hero Moto Corp के Gurugram Plant को जिला प्रशासन ने Operations की अनुमति दे दी है। आज प्लांट में Sanitisation व Maintenance का काम हो चुका है। प्लांट में कल से केवल आवश्यक स्टॉफ के साथ काम-काज शुरू किया जाएगा और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Moto Corp) प्लांट में काम के दौरान COVID-19 से संबंधित स्टैंडर्ड के अनुसार व्यवस्था बनाई गयी है हालांकि प्रोडक्शन का काम पूरी तरह से कंपनी की Supply Chain पर डिपेंड करता है। इसके अलावा Gurugram स्थित Honda Motorcycle & Scooter India Plant को भी Operations की अनुमति मिल गई है। फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रोडक्शन शुरू होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन जानकारी के अनुसार मैनेजमेंट द्वारा बुधवार को प्रोडक्शन को लेकर घोषणा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Board Exams कराना नामुमकिन, इंटरनल असेसमेंट बेस पर पास किए जाएं स्टूडेंट्स : Manish Sisodia

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Moto Corp) के चेयरमैन डॉ. पवन मुंजाल का कहना है कि कोविड-19 के कारण लागू नेशनवाइड लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन किया गया है और अब अब हम ऑपरेशन शुरु करने के लिए रेडी हैं और अपनी सर्विसेज को दोबारा शुरू करने जा रहे हैं। कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि कारोबार एवं अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आनी शुरू हो जाएगी और हीरो मोटोकॉर्प प्लांट का ऑपरेशन होम मिनिस्ट्री द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार होगा। कंपनी की सप्लाई चेन शुरू होते ही प्लांट में प्रोडक्शन का काम पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।

कंपनी की रिसर्च एन्ड डेवलपमेंट फेसिलिटी – सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआइटी) को भी परमिशन मिल गई है और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Moto Corp) कंपनी के कर्मचारियों के लिए कुछ गाइडलाइंस भी तय की गईं हैं। ज्वाइन करने से पहले अच्छे स्वास्थ्य का सेल्फ डिक्लेरेशन और आरोग्य सेतु और हीरो एप के माध्यम से डेली अपडेट्स देना मेंडेटरी किया गया है। कर्मचारियों को फेस मास्क, फेस शील्ड पहनना, हीरो एप के जरिये डिजिटल अटेंडेंस, निजी सामानों, वर्क स्टेशनों का रोजाना सैनिटाइजेशन करना, सोशल डिस्टैन्सिंग रखना अनिवार्य है। कंपनी परिसर में किसी भी मिलने वाले को आने की अनुमति नहीं होगी।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News