Hindu

हिन्दू भावना (Hindu) को आहत करने वाली एम.एफ. हुसैन की गणेश भगवान की विकृत पेंटिंग की खुलेआम नीलामी, कार्यवाही की मांग

  • ऐन गणेशोत्सव में हिन्दूद्वेषी चित्रकार एम.एफ. हुसैन के श्री गणेश के विकृत चित्र की नीलामी
  • हिन्दू (Hindu) जनजागृति समिति के प्रवक्ता ने मुंबई पुलिस आयुक्त से की शिकायत
  • हिन्दुओं (Hindu) की धार्मिक भावनाएं आहत करने के प्रकरण में कार्यवाही की मांग

[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Rajendra Yadav[/avatar]

ऐन गणेशोत्सव में ‘AstaGuru’ संस्था ने हिन्दूद्वेषी चित्रकार एम.एफ. हुसैन द्वारा विकृत पद्धति से बनाए गए श्री गणेश एवं भगवान शिवजी के चित्र ऑनलाइन पद्धति से बिक्री के लिए रखे थे। नीलामी कराने वाली संस्था ‘AstaGuru’ ने 29 एवं 30 अगस्त 2020 को ‘ऑनलाइन’ पद्धति से इन चित्रों की नीलामी का आयोजन किया था लेकिन अभी भी ये चित्र बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसके विरोध में हिन्दू (Hindu) जनजागृति समिति के मुंबई प्रवक्ता डॉ. उदय धुरी ने ‘AstaGuru’ संस्था के विरुद्ध मुंबई पुलिस आयुक्त से शिकायत कर आयोजकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही समिति की ओर से नीलामी के आयोजकों को ई-मेल भेजकर इस नीलामी को तुरंत रुकवाने के लिए बताया गया है।

Hindu

इस पुलिस शिकायत में डॉ. उदय धुरी ने कहा है कि चित्रकार एम.एफ. हुसैन ने अपने कार्यकाल में भारतमाता, साथ ही हिन्दुओं (Hindu) के अनेक देवी-देवताओं के नग्न, अश्‍लील और विकृत चित्र बनाकर देवी-देवता और भारत माता का घोर अनादर किया था। इसके विरुद्ध पूरे देश में हिन्दुओं ने तीव्र आंदोलन चलाए थे, साथ ही पूरे देश में 1250 से अधिक स्थानों पर पुलिस थानों में शिकायतें प्रविष्ट की थी। हुसैन के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं आहत करना, अश्‍लील सामग्री बेचना, राष्ट्रीय अखंडता के लिए संकट उत्पन्न करना, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का अनादर करना आदि विविध धाराओं के अनुसार प्राथमिकियां प्रविष्ट की गई थीं ।

‘AstaGuru’ संस्था ने नीलामी में जो चित्र रखे हैं, उनमें से ‘ओम श्री गणेश नमन’ नामक चित्र में श्री गणेशजी के चित्र के सामने श्री सरस्वती देवी वीणावादन कर रही हैं तथा उसमें श्री गणेशजी को छटपटाए हुए और भयभीत दिखाया गया है। साथ ही इस चित्र में श्री गणेशजी के दो ही हाथ दिखाई दे रहे हैं। ‘शंकरा’ नामक चित्र में भगवान शिवजी विवस्त्र बैठे हुए हैं और उनके एक ओर नाग दिखाया गया है। इसमें भगवान शिवजी को पशु का मुंह लगाया गया है। श्री गणेशजी के इस चित्र का अनुमानित मूल्य 75 से 88 लाख रुपए, तथा भगवान शिवजी के चित्र का अनुमानित मूल्य 70 सेे 80 लाख रुपए सुनिश्‍चित किया गया है। अतः पुलिस प्रशासन ऐन गणेशोत्सव में श्री गणेशजी तथा भगवान शिवजी के किए जा रहे घोर अनादर को तुरंत रोके और इस नीलामी के आयोजकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करे, यह मांग की गई है।

हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस प्रकरण में घाटकोपर, मुंबई की धर्म प्रेमी अधिवक्ता पूनम जाधव ने इस ‘ऑनलाइन’ नीलामी की आयोजक संस्था ‘AstaGuru’ को कानूनी कार्यवाही की चेतावनी देने वाला नोटिस भी भेजा है। साथ ही हिन्दूराष्ट्र सेना के प्रकाश सावंत, शिवकार्य प्रतिष्ठान के संस्थापक-अध्यक्ष प्रभाकर भोसले, हिन्दू गोवंश रक्षा समिति के दीप्तेश पाटील, हिन्दू जनजागृत्रि समिति के मुंबई समन्वयक बळवंत पाठक सहित अनेक धर्मप्रेमियों ने दूरभाष कर आयोजकों को अपना विरोध दर्शाया है। पनवेल के गिरीश ढवळीकर सहित अनेक धर्मप्रेमियों ने ई-मेल’ द्वारा निषेधपत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें: Harvard University के प्री-कॉलेज कार्यक्रम के लिए चयनित 17 वर्ष के अरमान ने पेश की समाजसेवा की अनूठी मिसाल

 

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News