- दुनिया के 213 देशों को अपना शिकार बना चुके कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में अब तक लगभग 65 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3 लाख 80 हजार लोगों की मौत हो चुकी है
- देश में कोरोना संक्रमण रिकवरी रेट अब 48% हो गया है: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते हुए 2 लाख के ऊपर पंहुच चुके हैं हालांकि रिकवरी रेट भी बढ़ कर अब 48 फीसद हो चुका है। देश में अब तक कुल कोरोना संक्रमित आंकड़ा 2,07,135 पहुंच गया है जिनमे से 5,829 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख से ज़्यादा लोग अब तक रिकवर हो गए हैं और एक लाख से ज़्यादा ही कुल एक्टिव मामले है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि कि देश में कोरोना संक्रमण रिकवरी रेट 48% हो गया है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। 15 अप्रैल को रिकवरी रेट 11.42%, 3 मई को 26.59% और 18 मई को 38.29% था।
संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की बात की जाए तो दुनिया की सूची में भारत अब 7वें स्थान पर और एशियाई देशों में पहले स्थान पर पंहुच चुका है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां 18 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए है। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में 18,72,396 संक्रमित है और 1,07,763 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6,18,867 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। दुनिया के 213 देशों को अपना शिकार बना चुके कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में अब तक लगभग 65 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3 लाख 80 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि समय पर संक्रमण का पता लगाने और सही इलाज करने की वजह से हम बेहतर स्थिति में हैं। देश में कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौतें हुई हैं, उनमें से 73% ऐसे मामले थे जिन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियां से जूझना पड़ रहा था। देश में कोरोना से मौतों की दर सिर्फ 2.82% है जबकि दुनिया में ये दर 6.13% है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत की तुलना सिर्फ कोरोना के मामलों के आधार पर नहीं होनी चाहिए बल्कि हमारी आबादी का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया के 14 देशों की कुल जनसंख्या भारत के बराबर है और उन देशों में भारत के मुकाबले 55.2 गुना ज्यादा मौतें हुई हैं। भारत की प्रति लाख आबादी में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 0.41 है जबकि दुनिया में ये रेट 4.9 है। कुछ देशों में तो ये आंकड़ा 62 और 82 तक पहुंच गया है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 8, 2026गौतमबुद्ध नगर में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम; 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द होने का खतरा
BREAKING NEWSApril 3, 2026Uttar Pradesh: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति की CM योगी ने की समीक्षा
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार





