- FarmersProtest: जब तक बिल वापिस नहीं होगा, एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक किसान यहां से नहीं जाएंगेः राकेश टिकैत
- किसानों की लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ है: राकेश टिकैत
- 23 तारीख को किसान दिवस के मौके पर किसान आप से कह रहे हैं कि एक समय का भोजन ग्रहण न करें और किसान आंदोलन को याद करें: राकेश टिकैत
- किसानों ने किया 24 घंटे की भूख हड़ताल का ऐलान, हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर तक हाईवे के टोल प्लाजों पर प्रदर्शन, 27 को ‘मन की बात’ के दौरान थाली बजाने की अपील
- किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर दी गई श्रद्धांजलि, बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में भी किसानों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
[avatar user=”Kunwar Digvijay Singh” size=”thumbnail” align=”left”]By Kunwar Digvijay Singh[/avatar]
नई दिल्ली। FarmersProtest: दिल्ली से सटे हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर चल रहा किसान आंदोलन आज लगातार 25वें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन में अपनी जान गँवा चुके 29 किसानों को आज शहीदों का दर्जा देकर उनके लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे इस किसान आंदोलन में कुछ किसान दुर्घटना के शिकार या बीमार होकर जान गँवा चुके हैं। पुलिस प्रशासन के बल प्रयोग के चलते भी कुछ किसानों की मौत हुई है।
रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने एक सभा का आयोजन किया जिसको संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने 29 किसानों (FarmersProtest) को श्रद्धांजलि अर्पित की। जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने पंजाबी सिंगर बब्बू मान और अन्य गायक भी दिल्ली बॉर्डर पर पहुँचे। चौधरी राकेश टिकैत बाद में सिंधु बॉर्डर व अन्य बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने के लिए रवाना हो गए।
माईनेशन न्यूज़ की टीम के साथ बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा पारित किये गए कृषि कानूनों के खिलाफ है। जब तक बिल वापिस नहीं होगा, एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक किसान यहां से नहीं जाएंगे। उन्होंने 23 दिसंबर को किसान दिवस के मौके पर लोगों से किसान आंदोलन (FarmersProtest) को याद करते हुए एक समय का भोजन ग्रहण न करने की अपील की है।

इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के नेता जगजीत सिंह ढल्लेवाला ने सभी किसान समर्थकों से 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान थाली बजाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जब तक प्रधानमंत्री का संबोधन रहेगा तब तक थाली बजाते रहें। ढल्लेवाला ने बताया कि किसान आंदोलन (FarmersProtest) के समर्थन में हमने हरियाणा के सभी टोल प्लाजा को फ्री करने का निर्णय लिया है। 25 से 27 दिसंबर तक टोल प्लाजा को फ्री किया जाएगा।

स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमने कल से सभी प्रदर्शन स्थलों (FarmersProtest) पर 24 घंटे की रिले भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला किया है।
गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन (FarmersProtest) कर रहे किसान नेताओं ने गाजियाबाद प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश के जिलों से आ रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जबरन जब्त किया जा रहा है। अगर यह समस्या 24 घंटे में दूर नहीं की गई तो वे हाइवे की दूसरी लेन भी बंद कर देंगे। प्रशासन ने इस मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: आंदोलन में शहीद किसानों को दी जायेगी श्रद्धांजलि
किसानों की शहादत को सलामी देने करीब तीन घण्टे बाद दिल्ली बॉर्डर पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी किसानों के बीच पहुँचे लेकिन राजनीतिक होने के कारण उन्होंने मंच साझा नहीं किया। श्री रावत करीब आधे घंटे तक किसानों के बीच मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन से जुड़ी सभी जानकारियां दी।

मंच का संचालन सुचारु रुप से चलता रहा। इस दौरान विकल्प मंच शाहदरा की तरफ से एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें मोहित, दिव्या, सनी, उत्सा, मुक्ता, शालू, वीर, व सभी नौकरीपेशा और विद्यार्थी बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने 1974 में शिवराम जी लिखित ‘जनता पागल हो गई है’ नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें






