Kalyan Singh, Former Uttar Pradesh Chief Minister passes away

Kalyan Singh Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का शनिवार देर शाम निधन हो गया है। बता दें कि कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की तबीयत करीब दो महीने से खराब चल रही थी। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। कल्याण सिंह 89 वर्ष के थे।

[avatar user=”Apoorva Garg” size=”thumbnail” align=”left”]By Apoorva Garg[/avatar]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का शनिवार देर शाम निधन हो गया है। बता दें कि कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की तबीयत करीब दो महीने से खराब चल रही थी। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। कल्याण सिंह 89 वर्ष के थे। बीजेपी नेता कल्याण सिंह के निधन के बाद सीएम योगी ने अपना गोरखपुर दौरा रद्द कर दिया है। बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। निधन की जानकारी को लेकर बीजेपी के मंत्रियों, सांसदों और कई कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

लखनऊ पीजीआई ने शनिवार देर शाम बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में 4 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के इंटेंसिव केयर मेडिसिन आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे खराब होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं स्मृति ईरानी

कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। 4 जुलाई को जब पहली बार उनकी तबीयत बिगड़ी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे। कुछ देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एमपी के सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत राज्य सरकार के कई मंत्री भी कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए अस्पताल गए। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसी दिन कल्याण सिंह को पीजीआई में स्थानांतरित कर दिया गया। पीजीआई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष व भाजपा संगठन के तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह का हालचाल जानने पहुंचे थे।

आपको बता दें कि भाजपा के लिए यूपी की राजनीति में कल्याण सिंह का नाम कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कल्याण सिंह यूपी में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने। कल्याण सिंह ने प्रदेश में बीजेपी को एक साल में ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया, जब पार्टी ने 1991 में यूपी में अपने दम पर सरकार बनाई थी।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।