Lakhimpur Voilence: Priyanka Gandhi का केंद्र पर हमला, कहा- Ajay Mishra को बर्खास्त करने से इनकार करना सरकार का ‘नैतिक दिवालियापन’
Priyanka Gandhi Targets PM Modi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Voilence) मामले में विशेष जांच दल (SIT) के आवेदन की पृष्ठभूमि में गुरुवार को आरोप लगाया कि गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा (Ajay Kumar Mishra) को बर्खास्त करने से इनकार करना केंद्र सरकार के ‘नैतिक दिवालियेपन’ का सबसे स्पष्ट संकेत है.
उन्होंने यह भी कहा कि मिश्रा को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानून के मुताबिक मामला दर्ज होना चाहिए. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने से सरकार का इनकार उसके नैतिक दिवालियेपन का सबसे स्पष्ट संकेत है. नरेंद्र मोदी जी, सावधानीपूर्वक धार्मिकता का प्रदर्शन करने और धार्मिक वस्त्र धारण करने से यह तथ्य नहीं बदल जाएगा कि आप एक अपराधी को बचा रहे हैं.’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाना चाहिए और कानून के मुताबिक मामला दर्ज करना चाहिए.’’
The government’s refusal to sack Ajay Mishra Teni is the starkest indication of its moral bankruptcy. @narendramodi ji, carefully curated spectacles of piety and wearing religious attire will not change the fact that you are protecting a criminal.. 1/2
 — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 16, 2021
Bank Strike Today: बैंकों से जुड़ा कोई भी काम कराने में होगी दिक्कत, बैंक कर्मचारियों की आज और 17 दिसंबर को हड़ताल
सुनियोजित साजिश के तहत घटना को दिया था अंजाम
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा मोनू और कुछ अन्य लोगों पर लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहे किसानों को जीप से कुचलने का आरोप है. इस घटना में और इसके बाद भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें: ब्रिटिश संसद में कनाडाई बायोलॉजिस्ट का दावा- वुहान लैब लीक ही कोविड-19 के जन्म की बड़ी वजह
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News