LOCKDOWN: दिल्ली में कल से खुलेंगी शराब की दुकानें

दिल्ली। Lockdown के तीसरे चरण की शुरुआत कल से होने के साथ केन्द्र सरकार ने कुछ छूट भी दी हैं जिसमें सरकार ने ग्रीन और ऑरेंन्ज के अलावा रेड जोन में शराब की दुकानें खोलने को मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले के बाद सोमवार से दिल्ली में शराब की 450 ऐसी दुकानें खुलेंगी जो कंटेनमेंट जोन में नहीं आती हैं और किसी मॉल में भी स्थित नहीं हैं।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली में 450 ऐसी दुकानें हैं जो 22 मार्च से शुरू हुए Lockdown के बाद से बंद थीं लेकिन अब सोमवार से खुल सकेंगी। दिल्ली आबकारी विभाग के अनुसार दिल्ली में मॉल और कंटेनमेंट ज़ोन को मिलाकर कुल 545 शराब की दुकानें हैं। दिल्ली सरकार ने शनिवार को दिल्ली की सभी स्टैंडअलोन शराब की दुकानों की सूची मांगी थी जिनको सरकार ने शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

4 मई से 17 मई तक पूरे देश में Lockdown को बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने शराब और तंबाकू की दुकानों को ग्रीन और ऑरेन्ज जोन के साथ-साथ रेड जोन में हॉटस्पॉट के बाहर खोलने की अनुमति दी थी। गौरतलब है कि दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में हैं जिसमें कुल 96 कंटेनमेंट जोन हैं।

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली आबकारी विभाग ने शनिवार को L-6 (सार्वजनिक क्षेत्र में शराब की खुदरा दुकानें) और L-8 (सार्वजनिक क्षेत्र में देशी शराब की दुकानों) की एक सूची मांगी थी जो मंत्रालय के मानदंडों को पूरा करती हैं।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।