LUCKNOW के इन इलाकों में लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन, बाहर निकलने पर दर्ज होगी एफआईआर

 

Lucknow

देश में दिन-प्रतिदिन लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रतिदिन का यह आंकड़ा अब 40 हजार को भी पार कर चुका है। कोविड-19 का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया कि आने वाले दिनों में यह संख्या दोगुनी हो सकती है और ऐसे में देश के तमाम राज्यों के क्षेत्रों में फिर से लॉकडाउन लगाया गया है।

हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सोमवार (20 जुलाई) से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। लखनऊ (Lucknow) के चार इलाके इंदिरा नगर, गाजीपुर, आशियाना, सरोजनी नगर में सोमवार यानी 20 जुलाई रात 10 बजे से सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लखनऊ (Lucknow) के डीएम का कहना है कि राजधानी के इन इलाकों से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने इन इलाकों को 24 जुलाई तक कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें ट्रेलर

उन्होंने बताया कि इन जगहों पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियां बंद रहेंगी। प्रशासन ने बिना किसी कारण बाहर घूमने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के भी निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन प्रभावित इलाकों में सार्वजनिक यातायात पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इमरजेंसी में आवागमन के लिए लोग निजी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन जाने के लिए साथ में टिकट रखना अनिवार्य होगा।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।