Lucknow-police-arrests-sex-racket-in-lucknow

Lucknow Police ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को दबोचा, गिरोह में शामिल उज्बेकिस्तान और दिल्ली की लड़कियां गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पुलिस  (Lucknow Police) ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट हिरासत में लिया है। गोमतीनगर के विकल्प खंड स्थित होटल से पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल उज्बेकिस्तान की दो और दिल्ली की चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पुलिस (Lucknow Police) ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट हिरासत में लिया है। गोमतीनगर के विकल्प खंड स्थित होटल से पुलिस (Lucknow Police) ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल उज्बेकिस्तान की दो और दिल्ली की चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ के वीवीआईपी इलाके गोमतीनगर के विकल्प खंड में सेक्स रैकेट काफी लम्बे समय से चल रहा था। इस रैकेट में विदेशी लड़कियां भी पकड़ी गई हैं। पुलिस (Lucknow Police) अब इस होटल के मालिक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार यह रैकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन चल रहा है। लखनऊ की चिनहट पुलिस ने साइबर सेल की मदद से वेबसाइट और व्हाट्सएप की मदद से चलने वाले इस बड़े रैकेट को दबोचा है। पकडे गए रैकेट में दो उज्बेकिस्तान और चार दिल्ली की लड़कियां हैं, जिनको गिरफ्तार किया गया है। इस सेक्स रैकेट का सरगना भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

छापे के दौरान अफरातफरी में चार लड़के पुलिस (Lucknow Police) के हाथ से भाग निकले जबकि तीन कमरों में मिली दो विदेशी युवतियों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें दो लड़कियां पंजाब प्रांत की भी हैं।

एडीसीपी कासिम आब्दी ने बताया कि इस होटल में विदेशी युवतियों के साथ कुछ लड़कों के होने की सूचना के बाद चिनहट पुलिस के साथ छापा मारा गया। जिसमें उजेकिस्तान की दो युवतियां थी। इन युवतियों को रूस की निवासी बताया गया था। पकड़े गये चार युवकों में दो व्यापारी भी शामिल हैं, जिनके घर वालों को सूचना दे दी गई है। होटल के मैनेजर ने होटल रजिस्टर में इनका डिटेल भी रिकॉर्ड नहीं रखा था।

यह भी पढ़ें: रेव पार्टी पर नोएडा पुलिस का छापा, विदेशी मॉडल समेत 15 रईसजादे गिरफ्तार

चिनहट के एक बड़े होटल में देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा था। चिनहट पुलिस और एडीसीपी ईस्ट की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त ऑपरेशन में इस हाईप्रोफाइल रैकेट को दबोचा। पुलिस का छापा पडऩे के बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया। लड़कियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस होटल के मालिक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एडीसीपी ने मामले में और जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों ने सुबह ही होटल बुक कराया था। होटल के एक कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि इनमें से कई लड़के अक्सर यहां आते रहते हैं। दो कमरों में चार लड़कियां पिछले दो दिन से ठहरी हुई थी। एडीसीपी ने बताया कि अभी इस मामले में कई और महत्वपूर्ण जानकारियां भी जुटायी जा रही हैं। कुछ लड़के फरार हो गए हैं और उनकी तलाश भी की जा रही है। इस मामले को अभी नशा बिक्री और सेवन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार किसी वेबसाइट की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। वेबसाइट चलाने वाले आईटी एक्सपर्ट की तलाश में साइबर सेल को लगा दिया गया है। कस्टमर साइट के माध्यम से संपर्क करते थे। इसके बाद लड़कियों की तस्वीरें और रेट ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेज दिया जाता था। इसके बाद लड़की को ग्राहक के बताए पते पर भेजा जाता था। पुलिस पकड़ी गई उज्बेकिस्तान और दिल्ली की लड़कियों से भी पूछताछ जानकारियां उपलब्ध कर रही है।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।