Mumbai Schools To Reopen: महाराष्ट्र में सोमवार यानी 24 जनवरी से दोबारा पहली से 12 कक्षा तक के स्कूल खुलने जा रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्कूल दोबारा शुरू करने की इजाजत दे दी. कोरोना के सारे नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोले जाएंगे. राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवड़ा ने कहा कि हम कोविड प्रोटोकॉल्स के साथ पहली से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खोलने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे प्रस्ताव को मान लिया है.

वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि जिस तरह से कोविड टास्क फोर्स और अभिभावकों से भी लगातार मांग हो रही थी कि स्कूल जल्द खोलें जाए उसके बाद राज्य में अलग-अलग जगहों पर कोविड की अलग स्थिति इसलिए स्थानीय लेवल पर इसका निर्णय लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन बच्चों की सेहत और अभिभावकों के रज़ामंदी के हिसाब से निर्णय लेंगे. 1 से 12 शुरू होगा 24 जनवरी से.. कोविड एसओपी और अभिभावकों की रजामंदी ज़रूरी है. वर्षा गायकवाड़ ने आगे कहा कि कोविड की संख्या बढ़ने के बाद हमने स्कूल बंद करने का निर्णय लिया था. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से क्लास चलेगी.

ये भी पढ़ें: क्या नोटों से भरे बैगों का है चुनावी कनेक्शन! Punjab CM Charanjit Channi के रिश्तेदार समेत तीन लोगों से ED करेगी पूछताछ

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से स्कूलों को खोलने का यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है जब देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है. गुरुवार को पिछले 12 घंटे के दौरान 3 लाख से भी ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं, जो आठ महीने में सबसे ज्यादा है. इधर, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 3865 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,81,420 हो गई है. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि ये मामले बुधवार को सामने आए थे.

वायरस के संक्रमण से आठ और मरीज़ों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,678 हो गई है. उन्होंने कहा कि ठाणे में मृत्यु दर 1.71 फीसदी है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कुल मामले बढ़कर 1,58,171 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3351 है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया