पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के रिश्तेदार भूपेंद्र सिंह उर्फ हनी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. हनी के घर पर रेड में करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं, लेकिन हनी अभी तक पैसे के सोर्स के बारे में ईडी को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है.

कुदरत सिंह और संदीप से हो सकती है पूछताछ

जानकारी के अनुसार, ईडी इस मामले में हनी समेत कुदरत दीप सिंह और संदीप को पूछताछ के लिए बुलाएगी. यह तीनों एक कंपनी में निदेशक थे, जिसका नाम प्रोवाइडर्स ओवरसीज कंसलटेंट था. इस कंपनी को 25 अक्टूबर 2018 को बनाया गया था. कंपनी के पास केवल 60 हजार रुपये का पेड अप कैपिटल था और कुल अधिकृत धनराशि 5 लाख रुपये की थी. हालांकि रेड में करोड़ों रुपये मिले हैं, जिनके बारे में हनी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है.

रेड में कितना पैसा मिला?

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपेंद्र सिंह उर्फ हनी और उसके सहयोगियों के यहां मारे गए छापों के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को ₹10 करोड़ से ज्यादा की नकदी, 21 लाख रुपये से अधिक का सोना और 12 लाख रुपये की रोलेक्स की घड़ी समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि मुख्यमंत्री चन्नी के रिश्तेदार हन्नी के यहां से बरामद पैसा चुनावों के लिए भी इकट्ठा किया गया हो सकता है क्योंकि यह पैसा छोटे बैगों में भरा हुआ मिला है और इन पैसों में पांच सौ के अलावा दो सौ रुपये के नोट भी शामिल हैं. फिलहाल हनी और उसके सहयोगियों से इस पैसे की बाबत पूछताछ जारी है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट