टीवी और फिल्मों के जाने माने अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna)अपना शो ”द मुकेश खन्ना शो” लेकर आ रहे हैं। टीवी सीरियल महाभारत में भीष्म पितामह के किरदार के जरिये दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना अब अपना कॉमेडी शो ”द मुकेश खन्ना शो” लेकर आ रहे हैं।
[avatar user=”Jyoti Singh” size=”thumbnail” align=”left”]By Jyoti Yadav[/avatar]
टीवी और फिल्मों के जाने माने अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपना शो ”द मुकेश खन्ना शो” लेकर आ रहे हैं। टीवी सीरियल महाभारत में भीष्म पितामह के किरदार के जरिये दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अब अपना कॉमेडी शो ”द मुकेश खन्ना शो” लेकर आ रहे हैं। इस शो के लिए उन्होंने कॉमेडियन सुनील पॉल के साथ एसोसिएशन किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की है। साथ ही सुनील पॉल को इंट्रोड्यूस करवाया है।
वीडियो में सुनील पॉल, मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) से कहते हैं कि वह उनके बारे में कुछ कहना चाहते हैं। सुनील महाभारत के शीर्षक गीत की धुन पर मुकेश के सम्मान में कहते हैं, भीष्म शक्तिमान मुकेश जी ने दिया मुझे सम्मान। इस अनमोल घड़ी का सुनील करेगा अभिमान। इसके बाद मुकेश हंसते हुए कहते हैं कि वह आयुष्मान भव भी कहते हैं और शक्तिमान भव भी कह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सावधान! बाजारों में आई नकली अदरक, खरीदने से पहले करें पहचान
वीडियो के अंत में लिखा आता है कि पहले लाफ्टर विजेता सुनील पाल से मिलिए रविवार शाम 5 बजे। इस वीडियो के साथ मुकेश खन्ना ने लिखा, “आज के इस कोरोना के रोने में किसी को हंसा पाना एक नोबल काम है। परंतु कॉमडी के नाम पर बेहूदगी मुझे पसंद नहीं। इसीलिए आप जानते हैं कि मैंने अपना ”द मुकेश खन्ना शो”शुरू किया, जिसमें मैं शालीनता से भरे हास्य कलाकारों को ला रहा हूं। इसी कड़ी में मैं ला रहा हूं सुनील पाल। देखिए और हंसिए।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
BREAKING NEWSMay 14, 2026राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का हमला, 22 साल में 54 विदेश दौरे और 60 करोड़ खर्च का दावा
BREAKING NEWSMay 10, 2026भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंग एवं दक्षिण भारत यात्रा का सुनहरा मौका
INDIAMay 5, 2026यूपी रेरा 10वें वर्ष में प्रवेश, हर साल 1 मई को ‘रेरा दिवस’ मनाने का निर्णय
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 29, 2026भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: परी चौक पर लगा प्याऊ, राहगीरों को मिल रही ठंडे पानी की राहत






