New Education Policy

New Education Policy से रुकेगा भारतीय प्रतिभा पलायन: पद्मभूषण जगदीश सेठ

  • नई एजुकेशन पॉलिसी (New Education Policy) से रुकेगा भारतीय प्रतिभा पलायन: पद्मभूषण जगदीश सेठ
  • प्रधामंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना है नई एजुकेशन पॉलिसी: डॉ गुरदीप कौर

[avatar user=”Devendra Thakur” size=”thumbnail” align=”left”]By Devendra Thakur[/avatar]

एमिटी यूनिवर्सिटी ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी (New Education Policy) एवम् अमेरिकी विश्वविद्यालय के लिए उसके निहितार्थ विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया। इस परिचर्चा में प्रसिद्ध प्रोफेसर जगदीश सेठ (पद्मभूषण) एवम् अनेक अमेरिकी विश्वविद्यालयों के चांसलर ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर पद्मभूषण प्रोफेसर जगदीश सेठ, डॉ रेणु खटोर, चांसलर हाउस्टन यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर श्याम सुंदर, येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट प्रमुख वक्ता रहे। कार्यक्रम में इलिनॉयस यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर करेन ने भी हिस्सा लिया।

अतिथियों का स्वागत एमिटी एजुकेशन ग्रुप के प्रेसिडेंट एवम् चांसलर डॉ अतुल चौहान एवम् चांसलर डॉ असीम चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व भर में भारतीयों ने एक मुकाम हासिल किया है और उनमें शिक्षा क्षेत्र की कई हस्तियां आज हमारे बीच उपस्थित हैं। परिचर्चा का संचालन प्रसिद्ध भाषाविद गुरदीप कौर चावला एवम् एमिटी यूनिवर्सिटी के ग्रुप वाइस चांसलर डॉ गुरिंदर सिंह ने किया।

New Education Policy
फोटो: डॉ अतुल चौहान – प्रेसिडेंट एवम् चांसलर एमिटी एजुकेशन ग्रुप

पद्मभूषण प्रोफेसर जगदीश सेठ ने कहा कि जब भारत से बच्चे उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाते हैं तो उनमें से बहुत कम ही वापस आते हैं। इससे भारतीय प्रतिभा का पलायन हो रहा है। वैश्विक मानकों पर गुणवत्ता कर इस पलायन से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा आम आदमी को असाधारण बना देती है। भारतीय विश्वविद्यालय को विश्व स्तरीय बनना होगा और अपने शोध केंद्रित करना होगा।

New Education Policy
फोटो: पद्मभूषण प्रोफेसर जगदीश सेठ

प्रोफेसर रेणु ने कहा कि विश्वविद्यालयों को अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति, व्यावसायिक शिक्षा एवम् विश्व के प्रमुख विश्विद्यालयों को भारत में आमंत्रित करना चाहिए। प्रोफेसर श्याम सुंदर ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रणनीतिक बदलाव की जरूरत है और भारतीय यूनिवर्सिटी को इंडस्ट्री के साथ मिलकर शोध कार्यों में आगे आना होगा।

इस खबर को इंग्लिश भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ० गुरदीप कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वप्न है नई एजुकेशन पॉलिसी। भारत जैसे ज्वलंत और बड़े देश में यह नीति बहुत कारगर सिद्ध होगी। और जल्द ही भारत इस क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर एस सीतारमण, प्रोफेसर भावना कुमार, सविता अरोरा समेत देश विदेश से सैकड़ों अथिति, प्रोफेसर और छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में एमिटी एजुकेशन ग्रुप के प्रेसिडेंट डॉ० अतुल चौहान ने डॉ० गुरिंदर सिंह एवम् अन्य आयोजको को ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

एमिटी यूनिवर्सिटी की बीसीए स्टूडेंट अपूर्वा गर्ग पढ़ाई के साथ-साथ ड्राइंग बनाकर बिता रही लॉकडाउन का समय

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News