[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By rajendra Yadav[/avatar]
Railway News लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में निर्माणाधीन प्रगति कार्यों, परियोजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों का जायज़ा लेने के लिए सोमवार को उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक नवीन गुलाटी का लखनऊ आगमन हुआ I इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक द्वारा मंडल पर चल रहे समस्त विकास कार्यों एवं रेल परियोजनाओं की समीक्षा करते निरीक्षण किया गया।
Railway News: अपर महाप्रबंधक नवीन गुलाटी ने मंडलीय कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में भाग लिया। मंडल पर चल रहे विकास एवं संरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए समस्त कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ यथासमय पूर्ण करने पर बल दिया। इसके साथ ही श्री गुलाटी ने यात्री सुविधा, संरक्षा ,सुरक्षा, समयपालन, आय एवं व्यय इत्यादि की जानकारी लेते हुए अपने निर्देश तथा सुझाव पारित किये I
यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी किया अयोध्या रेलवे स्टेशन का नया लुक, भव्य मंदिर मॉडल जैसा बनेगा स्टेशन
अपर महाप्रबंधक ने लखनऊ (Railway News) से उतरेठिया के मध्य विंडो ट्रेलिंग करते हुए प्रस्तावित 4-लाइन एंट्री एंड एग्जिट तथा चारबाग स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग तथा उतरेठिया-ट्रांसपोर्टनगर-आलमनगर के मध्य चल रहे रेल लाइन के दोहरीकरण के कार्य का जायजा लिया एवं उतरेठिया स्टेशन का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा अपर महाप्रबंधक ने चारबाग स्थित के.के.सी. अंडरपास पर बदले जाने वाले गर्डर कार्य का भी निरीक्षण किया।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






