गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में बने आइसोलेशन वार्ड को बंद कर गांव दौला स्थित एक स्कूल परिसर में 150 बेड का नया आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यूनिवर्सिटी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना इन्फेक्टेड मरीजों को नए आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट भी कर दिया गया है हालांकि नए सेंटर को सिर्फ चौदह दिनों के लिए ही खोला गया है।
तहसीलदार बंसीलाल जानकारी देते हुए कहा कि रायपुर गांव समेत शहर की चार और कॉलोनियों में अलग-अलग कोरोना वायरस के मामले मिलने के बाद केआरमंगलम यूनिवर्सिटी में तकरीबन 140 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था जिसके बाद शहर की 11 कॉलोनियों को सील भी कर दिया था। मेवात के तबलीगी जमातियों समेत शहर के अन्य रोगियों को केआर मंगलम युनिवर्सिटी में बने आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया था।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका
BREAKING NEWSMarch 25, 2026UAPA केस में आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला





