Noida Farmers Protest: भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शनिवार को दादरी, जेवर व सदर तहसील और जिला मुख्यालय पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
नोएडा। (Noida Farmers Protest) भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शनिवार को दादरी, जेवर व सदर तहसील और जिला मुख्यालय पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती।
किसानों ने जिला मुख्यालय पर महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना, दादरी तहसील में तहसील अध्यक्ष फिरे राम तोंगड़, सदर तहसील के अध्यक्ष विनोद शर्मा और जेवर तहसील के अध्यक्ष शमशाद सैफी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन (Noida Farmers Protest) किया। यूनियन जिलाध्यक्ष अनीत कसाना ने कहा कि भारत सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। तीनों कानून किसानों पर जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं। सरकारी केंद्रों पर गेहूं की तुलाई नहीं होने से किसान परेशान हैं। यूरिया और डाई के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान को राहत देने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। इस मौके पर धर्मेंद्र छपराना, धर्मपाल स्वामी, मुकेश, विकास, संजय, धीरज चौधरी, ज्ञानी प्रधान, अजब प्रधान, प्रदीप अंबावता, हरेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: नोएडा के 33 प्राइवेट स्कूलों को नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस.. नोएडा की सभी ख़बरें
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन ने पारित हुए तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के साथ-साथ किसान आयोग के गठन और खाद सम्बन्धी समस्याओं के समाधान सहित कुल 19 मुद्दों को पूरा करने की मांग उठायी है। सुबह तहसील परिसर में इकट्ठे होने के बाद यूनियन के सदस्यों ने तहसीलदार विनय भदौरिया से मुलाक़ात करते हुए स्थानीय किसानों की समस्याओं को हल करने की भी मांग की। इस अवसर पर पर चौधरी राजमल सिंह, प्रताप नागर, रामकुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, जावेद, हरेंदर चौधरी, विनोद चौधरी, साकिर, संजू, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका






