noida-police-raids-at-rave-party

Noida: रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, विदेशी मॉडल समेत 15 रईसजादे गिरफ्तार

पुलिस ने नोएडा (Noida) की पॉश सोसायटी में रेव पार्टी कर रहे 15 आरोपियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार लोगों में एक विदेशी मॉडल भी शामिल है।

[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]

गौतमबुद्ध नगर। नोएडा (Noida) फेस-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सोसाइटी में बीते शनिवार की देर रात रेव पार्टी कर रहे एक विदेशी मॉडल और 15 रईसजादो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार 12 लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम व तीन लोगों के विरुद्ध आबकारी, एनडीपीएस एवं पासपोर्ट संबंधित अनियमितता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शानुवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नोएडा (Noida) के सेक्टर 93 स्थित एटीएस सोसाइटी में कुछ लोग लाउड म्यूजिक में पार्टी कर रहे हैं जिसमें कुछ नशीली वस्तुओं का प्रयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर वहां पर छापा मारा।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने मौके से मकान मालिक एमबी मलिक, यूक्रेन की रहने वाली एक विदेशी मॉडल एलेक्स, रंजीत, कुणाल अहूजा, तुषार चावला, पंकज अरोड़ा, वनीत सिंह, विनीत गुप्ता, कपिल कुमार, आकाश, शनि कात्याल, कनिका महाजन, दीपिका गोयल, मुस्कान राठी, रिवीलिन कौर को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: लड़की के साथ हैवानियत का वीडियो बनाने वाले निकले बांग्लादेशी घुसपैठिये, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 12 लोगों को पुलिस ने लॉकडाउन एवं महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने सहित विभिन्न धाराओं में और तीन लोगों को पुलिस ने अवैध शराब , गांजा, आपत्तिजनक वस्तु रखने, पासपोर्ट अधिनियम का उल्लंघन करने की धारा में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से भारी मात्रा में शराब, गांजा, हुक्का व कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग अवैध रूप से इस स्थान पर रेव पार्टी कर रहे थे।

अपर उपायुक्त ने बताया कि यह पार्टी मकान मालिक एमबी मलिक, उसकी पत्नी तथा विदेशी मॉडल एलेक्स ने आयोजित की थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।