Pool Party Noida: नोएडा पुलिस ने देर रात सेक्टर-135 स्थित एक फार्महाउस में शराब व पूल पार्टी कर रही 15 लड़कियों समेत 61 कुल लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का अनुसार गिरफ्तार सभी लड़के-लड़कियां कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब व पूल पार्टी कर रहे थे
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
नोएडा। (Pool Party Noida) नोएडा पुलिस ने देर रात सेक्टर-135 स्थित एक फार्महाउस में शराब व पूल पार्टी कर रही 15 लड़कियों समेत 61 कुल लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी लड़के-लड़कियां कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब व पूल पार्टी कर रहे थे। सभी आरोपियों के विरुद्ध लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले से जुड़ी पूरी खबर को विस्तार दे देखने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें:
नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम नोएडा के सेक्टर-135 स्थित चौधरी फार्महाउस में कुछ लोगों द्वारा पूल पार्टी (Pool Party Noida) किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पार्टी कर रही 15 लड़कियों और 46 लड़कों को गिरफ्तार किया है। मौके से शराब व बियर की बहुत सी बोतलें मिली हैं। सभी आरोपी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन कर पार्टी करते हुए स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। बिना मास्क लगाए झुंड बनाकर इधर-उधर खुले में थूक रहे थे। सभी आरोपी दिल्ली, ग्रेटर नोएडा व नोएडा के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों में कुछ छात्र हैं तो कुछ प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते हैं। फार्महाउस से गिरफ्तार किये गए सभी लड़के लडकियां आपस में दोस्त हैं।
पार्टी के लिए ऑनलाइन बुक हुआ था फ़ार्महाउस
कोतवाली प्रभारी यतेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि आरोपियों ने शराब व पूल पार्टी (Pool Party Noida) के लिए सेक्टर-135 स्थित फार्महाउस को आनलाइन बुक किया था। जिसके लिए 20 हजार रुपये भी आनलाइन दिया गया था। फार्महाउस का संचालक धर्मवीर है। गिरफ्तार आरोपियों सात पार्टी आयोजक भी हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के साथ गैर कानूनी तरीके से शराब परोसने की कार्रवाई भी की जाएगी। बाकी आरोपियों के खिलाफ महमामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-135 में एक फार्महाउस पर पार्टी आयोजित कर #कोविड19 प्रोटोकॉल/गाइडलाइन्स के उल्लंघन करने को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के सम्बंध में @ADCPNoida रणविजय सिंह द्वारा दी गयी बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/AshyipgbBQ
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) June 13, 2021
#कोविड19 प्रोटोकॉल/गाइडलाइन्स नियमों का उल्लंघन कर पार्टी कर रहे 46 अभियुक्त व 15 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 12 बियर किंगफिशर हरियाणा मार्का व 02 बोतल मैकडोवल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद। थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा @Uppolice pic.twitter.com/gGEfGgN09X
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) June 14, 2021
पहले भी सामने आ चुके हैं रेव सहित अन्य पार्टी के मामले
गौरतलब है कि बीते कुछ हफ़्तों में ही लॉकडाउन के दौरान नोएडा से रेव पार्टी समेत शराब व पूल पार्टी के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते 8 जून को एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस ने सेक्टर-135 स्थित फार्म हाउस में रात्रि कर्फ्यू के दौरान पूल पार्टी कर रही तीन विदेशी युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया था।
बीते 29 मई को फेस-2 कोतवाली पुलिस ने एटीएस विलेज सोसाइटी में छापेमारी करते हुए म्यूजिक पार्टी कर रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमे एक विदेशी महिला भी शामिल थी।
बीते वर्ष 29 अगस्तको सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पैरामाउंट गोल्फ फारेस्ट के सामने एक घर में रेव पार्टी पर छापेमारी करते हुए चार लड़कियों समेत 11 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका
BREAKING NEWSMarch 25, 2026UAPA केस में आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला






