नोएडा के सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस में देर रात अवैध रूप से पूल पार्टी (Pool Party) कर रहे 14 लड़के लड़कियों को पुलिस ने दबिश डालते हुए हिरासत में लिया। ऑनलाइन partykaro.com से पूल पार्टी के लिए फार्म हाउस बुक कराया गया था
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस में बीती रात अवैध रूप से पूल पार्टी (Pool Party) कर रहे 14 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ माहमारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ये कार्रवाई नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे-135 पुलिस द्वारा की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस में बीती रात अवैध रूप से पूल पार्टी (Pool Party) चल रही थी। ऑनलाइन partykaro.com से पार्टी के लिए फार्म हाउस बुक कराया गया था। पुलिस ने इस मामले की जानकारी मिलते ही छापेमारी करते हुए मौके से पांच लड़कियों और नौ लड़कों समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी 14 लोगों को धारा 144 और लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
#कोविड19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर पार्टी कर रहे 09 अभियुक्त व 05 अभियुक्ता गिरफ्तार। थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा@Uppolice pic.twitter.com/bUGeGxw32d
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) June 13, 2021
गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते जनपद में धारा-144 और महामारी अधिनियम लागू है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के पार्टी नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें: रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, विदेशी मॉडल समेत 15 रईसजादे गिरफ्तार
बता दें कि पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में नोएडा की एक पॉश सोसायटी में रेव पार्टी कर रहे 15 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनमें एक विदेशी मॉडल भी शामिल थी।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका
BREAKING NEWSMarch 25, 2026UAPA केस में आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला






