Punjab Assembly Election 2022: Priyanka Gandhi का हमला, कहा- BJP दिल्ली से चला रही थी Amarinder Singh की सरकार

<p style="text-align: justify;"><strong>Punjab Election 2022:</strong> कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को बीजेपी और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला. प्रियंका ने कहा कि दिल्ली से बीजेपी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार चला रही थी. प्रियंका गांधी से पंजाब में नेतृत्व बदलने का कारण पूछा गया था. वाड्रा ने कहा, ‘हमने पंजाब में 5 साल सरकार चलाई. लेकिन इस सरकार ने पंजाब से नहीं बल्कि दिल्ली से चल रही थी और इसे कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी चला रही थी.'</p> <p style="text-align: justify;">पिछले साल सितंबर में अमरिंदर के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था. अमरिंदर ने गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी को अलविदा कहा था. इसके बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी एक पार्टी बना ली और बीजेपी के साथ चुनाव के लिए गठबंधन किया. अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है.</p> <p style="text-align: justify;">पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं और 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे. साल 2017 में पंजाब में कांग्रेस ने बहुमत हासिल करते हुए 77 सीट जीती थीं और 10 साल से सत्ता में रही बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल की सरकार को उखाड़ फेंका था. &nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News