
<p style="text-align: justify;"><strong>Punjab Election 2022:</strong> कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को बीजेपी और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला. प्रियंका ने कहा कि दिल्ली से बीजेपी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार चला रही थी. प्रियंका गांधी से पंजाब में नेतृत्व बदलने का कारण पूछा गया था. वाड्रा ने कहा, ‘हमने पंजाब में 5 साल सरकार चलाई. लेकिन इस सरकार ने पंजाब से नहीं बल्कि दिल्ली से चल रही थी और इसे कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी चला रही थी.'</p> <p style="text-align: justify;">पिछले साल सितंबर में अमरिंदर के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था. अमरिंदर ने गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी को अलविदा कहा था. इसके बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी एक पार्टी बना ली और बीजेपी के साथ चुनाव के लिए गठबंधन किया. अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है.</p> <p style="text-align: justify;">पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं और 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे. साल 2017 में पंजाब में कांग्रेस ने बहुमत हासिल करते हुए 77 सीट जीती थीं और 10 साल से सत्ता में रही बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल की सरकार को उखाड़ फेंका था. </p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






