[avatar user=”Devendra Thakur” size=”thumbnail” align=”left”]By Devendra Thakur[/avatar]
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद देवेंद्र यादव को सुलतानपुर जनपद का समाजवादी पार्टी ‘युवजन सभा’ का जिला अध्यक्ष नियुक किया है। यह जानकारी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने दी।
हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष बनने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि देवेंद्र यादव के कर्मठ प्रयासों द्वारा सुलतानपुर जनपद में समाजवादी पार्टी युवजन सभा से भारी संख्या में युवा वर्ग जुड़ सकेगा।
यह भी पढ़ें: ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें ट्रेलर
जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सुलतानपुर जिले के धनपतगंज निवासी देवेंद्र यादव ने माईनेशन न्यूज़ टीम से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश सिंह व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी का आभार जताते हुए कहा कि सुलतानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया जाना काफी गौरान्वित क्षण है व सुलतानपुर सदैव से उनकी कर्मभूमि भी रही है। देवेंद्र ने कहा कि वे पार्टी संविधान का पालन करते हुए जनपद में अधिकाधिक संख्या में युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ेंगे। देवेंद्र काफी समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं।
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’


